खेती बाड़ी

Weather Update : अब पडे़गी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Weather Forecast : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता चला जा रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर कुछ ही दिनों में ठंड (Weather Update) शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब लोगों को कंबल निकालने कही जरूरत पड़ने वाली है। खबर में जानिये आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

HBN News TV-(Today Weather Forecast) लगातार बदल रहे मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब मौसम में बदलाव का सिलसिला थमने वाला है और ठंड (Aaj Ka Mausam) बढ़ेगी। ऐसे में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से देशभर के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

देशभर में बढ़ेगी ठंड-

देशभर में ठंडक का सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर कोल्ड वेव (Cold wave alert) चलने वाली है। इसके साथ ही साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक ठंडी हवाएं चलने की संभावनला लगाई जा रही है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश (Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी प्रदूषण लोगों को परेशान कर रहा है।

दिल्ली में छाया रहेगा कोहरा-

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि ओडिशा, हिमाचल, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्के से घने कोहरे छाये (Delhi Rain Alert) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक रात और सुबह कोहरे का सिलसिला छाया रहने वाला है। इसके साथ ही ज्यादातर इलाकों में तापमान गिरने से ठंड (Delhi Weather Update) का सिलसिला बढ़ने वाला है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव की वजह से दक्षिण भारत में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

 

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-

दिल्ली के मौसम के बारे में बात करें तो पिछले कुछ दिनो से प्रदूषण के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI) का स्तर चिंताजनक बनता नजर आ रहा है। बुधवार को फिर से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रहने वाली है। इसके अलावा एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हल्का कोहरा (Delhi Ka Mausam) छाया रहने वाला है और आसमान साफ रहेगा। 15 नवंबर तक मौसम में कुछ खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मौसम ने बदली करवट-

उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने की वजह से मौसम में कुछ खास ठंड नहीं दर्ज की जा रही है। हालांकि रात में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। कानपुर शहर (UP Weather Update) और इटावा में तापमान 10℃ से नीचे आ गिरा है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले एक हफ्ते तक मौसम (Weather Today) पूरी तरह से साफ रहने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव-

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather) में 16 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा एक्टिव होने की वजह से हल्की हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा घना कोहरा (Weather Forecast) छाया रहने वाला है। दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के केलांग, ताबो (Himachal Pardesh Ka Mausam) और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: November 13, 2025 02:16 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading