weather update : यूपी में मानसून की वापसी, बिहार में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
weather update : देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय मानसून की विदाई हो रही है। पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला थम गया है। लेकिन यूपी में एक बार फिर मानसून की वापसी होने वाली है। मौसम विभाग ने यूपी- बिहार के अलग अलग इलाकों में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश का अलर्ट -
HBN News Tv (weather update)।यूपी समेत बिहार में पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो रही है तो वहीं कुछ इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है और तेज धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। इसी बीच में मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है।
बिहार में होगी जोरदार बारिश –
मौसम विभाग (Mausam update) की ताजा अपडेट के अनुसार बिहार में मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। शुक्रवार को भी मुजफ्फरपुर, सारण समेत कुछ अन्य जिलों में बिजली गिरने और अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
यूपी में मानसून की वापसी –
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश (Up Monsoon Update) के कई जिलों में एक बार फिर मानसून वापस लौटने वाला है, जिसके चलते मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ अति भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश (Up Rain Alert) में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है।
पटना में कैसा रहेगा मौसम –
पटना (Patna ka Mausam) में भी अलग-अलग जगह पर झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरनगर, सारण, सिवान और भोजपुरी में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। दूसरी और दक्षिण बिहार (Bihar ka Mausam) में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है,
जिसकी वजह से अगले एक-दो दिनों तक अलग-अलग जगह पर हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ बिजली गिरने का असर है। राज्य के बाकी बचे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आसमान में बादलों की आवाज आई लगातार जारी रहेगी। बारिश होने से मौसम सुहावना होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
गुरुवार को भी बिहार (Bihar Rain Alert) के कई जिलों में बारिश हुई। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सुपौल में 123.4 mm वर्षा हुई। इसके अलावे सीतामढ़ी में 118.6, पश्चिमी चंपारण में 79.4, मधुबनी में 77.4 और बेगूसराय में 75.2 mm के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई।
सीवान में 3 दिनों से रुक रुकर बारिश हो रही है। गुरुवार को वहां 62 mm वर्षापात दर्ज किया गया। आज भी आसमान में बादल छाए हैं। इसके साथ दरभंगा में 50 mm, अररिया में 42.6mm, पूर्वी चंपारण में 38.2 मिमी, पूर्णिया में 60 mm, पटना के मनेर में 59.4 mm, किशनगंज में 37.2 mm, सहरसा में 34.6 mm और गयाजी में 32.2 mm बारिश रिकॉर्ड की गई।
First published on: September 19, 2025 08:37 PM