खेती बाड़ी

Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Forecast : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश होने वाली है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट (aaj ka mausam) दर्ज की जाने वाली है और ठंड बढ़ने के आसार है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

HBN News TV-(Today weather update) दिल्ली सेमत देशभर में ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राज्यों में तेजी शीतलहर (IMD Weather Update) चलने के आसार लगाए जा रहे हैं। हालांकि दिन में धूप लोगों को थोड़ी राहत दे रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

दिल्ली में सर्दी बढ़ाएगी लोगों को परेशानी-

दिल्ली में अब दो से तीन दिन सर्दी से लोगों को राहत मिलने वाली है। वहीं 9 दिसंबर से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय ठंड का प्रकोप (Delhi ka mausam) पिछले कई दिनों से काफी अधिक रहा है। इसके अलावा तापमान लगातार सामान्य से कम बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है। ये सामान्य से 0.7 डिग्री कम दर्ज किया गया है। इसके साथ साथ न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री (Delhi Weather News) दर्ज किया गया है। ये तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम देखा गया है।

इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड-

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इसके अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरा छाया रहने वाला है। हालांकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश (IMD Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

यूपी में छाएगा घना कोहरा-

यूपी में आज से घना कोहरा छाया रहने वाला है। इसके साथ साथ लखनऊ, कानपुर, आगरा, बाराबंकी, बरेली, मुजफ्फर नगर और गौतम बुद्ध नगर जैसे शहरों में सुबह के समय घना कोहरा (Uttar Pardesh Ka Mausam) छाया रहने वाला है। इसके अलावा, 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली है। ये हवाएं ठंड को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है।

बिहार के इन राज्यों में दिखेगा कोहरे का प्रभाव-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

बिहार में आज से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा पटना, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, (Bihar weather update) पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों में घने कोहरे का प्रभाव देखा जा सकता है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की राय दी गई है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट-

उत्तराखंड में अगले 36 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा नेनीताल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस (Uttrakhand ka mausam) तक गिर गया है। सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। हालांकि, पर्यटकों के लिए ये मौसम काफी ज्यादा सुहावना रहा है। जोकि लोग बर्फबारी और ठंडी हवाओं का मजा लेना चाह रहे हैं। उनके लिए ये काफी अच्छा मौका रहने वाला है।

राजस्थान के तापमान में बड़ा बदलाव-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजस्थान में आज मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया जा सकता है। आने वाले तीन-चार दिनों में शेखावाटी क्षेत्र, जिसमें झुंझुनू, सीकर और चूरू जिले शामिल हैं, में न्यूनतम तापमान (Rajasthan weather Update) 7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। ये ठंड का एक नया दौर शुरू हो गया है।

First published on: December 07, 2025 04:19 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading