Weather Update : देशभर में पड़ी कड़ाके की ठंड, कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट
Today Weather Update : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर ठंड बढ़ने वाली है। इसके साथ साथ तापमान (Today Weather Forecast) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। वहीं कोहरे के साथ बारिश की संभावना लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।
HBN News TV-(Weather Forecast) पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। यहां पर बहुत घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से मौसम (Aaj Ka Mausam) का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। खबर में जानिये आज का मौसम कैसा रहेगा।
पहाड़ी से लेकर मैदानों तक चलेगी ठंड हवाएं-
पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को कड़ाके की ठंड और कोहरे (Today Weather) की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, पंजाब में 20 दिसंबर की सुबह तक हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार (Weather Forecast) में 21 दिसंबर की सुबह तक, हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर की सुबह तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दिल्ली के एक्यूआई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें-
आज राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह घने कोहरे व धुंध की वजह से दृश्यता कम होती नजर आ रही है। इसके साथ साथ 20–21 दिसंबर के बीच मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ दिल्ली (Delhi Ka Mausam) और नोएडा के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से 450 के पार जा पहुंचा है। ये एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया जाता है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल-
उत्तर प्रदेश में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना (UP Weather) लगाई जा रही है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गिरा है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोहरे के साथ-साथ ठंड में भी और ज्यादा तेजी दर्ज की जा सकती है। 20 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम (UP Weather Update) साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
उत्तराखंड में छाएगें बादल-
उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून (Uttrakhand ka mausam) से आसपास के क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है। इसके साथ साथ कुछ क्षेत्रों में कुहासा भी देखने को मिल सकता है।
बिहार में कोहरे को लेकर जारी रेड अलर्ट-
बिहार के मौसम की बात करें तो बिहार में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों को खूब परेशान कर दिया है। कोहरे को लेकर राज्य के 12 जिलों में ‘रेड अलर्ट’ और 26 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। गया के तापमान (Bihar weather Today) के बारे में बात करें तो यहां का तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।
झारखंड के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट-
झारखंड में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी बढ़ गई है। रांची मौसम विभाग द्वारा 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। अगले तीन से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना (Jharkhand Weather News) नहीं लगाई जा रही है। झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची के पास स्थित कांके में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जोकि राज्य में सबसे कम तापमान रहा है।
First published on: December 20, 2025 03:47 PM