खेती बाड़ी

Mausam update : 72 घंटे में इन राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam update : देशभर के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का सीजन खत्म हो गया है और अब ठंड ने दस्तक दे दी है। कई दिनों से ही धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 72घंटे में कई राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश (Rain Alert) होने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पारा तेजी से नीचे गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

HBN News TV – (Aaj Ka Mausam)। देश के लगभग सभी राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है और सुबह शाम जोरदार ठंड का एहसास होने लगा है कई जगहों पर तो अब धुंध भी नजर आने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने 10 से 11 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश (MP Weather), छत्तीसगढ़ और झारखंड में ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

 

इसके अलावा, अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण हरियाणा (Haryana Mausam Update), उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम हो सकता है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश भी होगी।

अगले 72 घंटे यानी 3 दिन यहां होगी बारिश –

मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार, तमिलनाडु में अगले 72 घंटे यानी 12 और 13 नवंबर को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है और केरल और माहे में 10 नवंबर को कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश (IMD Rain Alert) हो सकती है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इसके अलावा, 10 से 11 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में तेज सर्द हवाएं चलेंगी। अगले 4 से 5 दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम झारखंड और दक्षिण हरियाणा (Haryana weather) के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत (Aaj Ka Mausam) के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कम हो सकता है। इससे दिन में भी ठंड का एहसास होगा।

 

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम-

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

दिल्ली का मौसम (Delhi Mausam) तेजी से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अगले सात दिनों में ठंड तेजी से बढ़ेगी। आज यानी 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह और शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अभी अनुमान है। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान (Delhi Tempreature) 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।

झारखंड और बिहार में बढ़ेगी ठंड –

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बिहार (Bihar Ka mausam) के ग्रामीण इलाकों में अब ठंड पूरी तरह शुरू हो गई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू होने से तेजी से तापमान कम हो रहा है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं झारखंड (Jharkhand Weather) में 10 नवंबर को ठंड का असर ज्यादा दिखेगा। लातेहार, पलामू, गढ़वा के अलावा लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और हजारीबाग जिलों में सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

उत्तराखंड और हिमाचल में बदलेगा मौसम –

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam Update) में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में आने वाले दिनों में जोरदार बर्फबारी होगी, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और हाड़ कंपकपाने वाली ठंड पड़ेगी।

First published on: November 10, 2025 07:26 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading