Weather Update : दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में मौसम का डबल अटैक, यहां होगी बारिश
Weather Update : देश भर में मौसम तेजी से बदल रहा है। अब ठंड ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। कई जगहों पर अब सुबह के समय धुंध भी नजर आने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -
HBN News Tv – (Weather Update)। उत्तर भारत के राज्यों में जोरदार ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम ही नहीं अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। देश के सभी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) जारी है।
पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश हुई है, जहां 21 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है। अन्य इलाकों में भी 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) के कुछ जिलों में जोरदार ठंड और घना कोहरे का कहर देखने को मिला है। राज्य में घना कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। पूर्वी यूपी और ओडिशा के कई हिस्सों में भी घने कोहरे का असर दर्ज किया गया है।
यहां होगी जोरदार बारिश –
मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर मौजूद निम्न दबाव का क्षेत्र आज सुबह एक स्पष्ट लो-प्रेशर सिस्टम में बदल चुका है। इन सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से 24 से 28 नवंबर तक अंडमान-निकोबार में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है।
तमिलनाडु, केरल और माहे में 24 से 26 नवंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी बारिश और हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई तटीय क्षेत्रों में अगले छह दिनों तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
तापमान में आएगी गिरावट –
उत्तर भारत की बात करें तो आने वाले 4 दिनों में मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान (Tempreature Update) में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पश्चिम भारत में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में रातें और ठंडी हो सकती हैं। देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।
दिल्ली कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से कम है, जबकि दोपहर में इसकी गति बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। हवा की गुणवत्ता गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। दिल्ली का समग्र AQI 381 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में तेजी से पारा गिर रहा है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिर सकता है। बरेली में घना कोहरा रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर रही। मुरादाबाद और प्रयागराज में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई. कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4-5 दिनों में सर्दी और बढ़ेगी, हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।
First published on: November 24, 2025 07:22 PM