Weather Update : यूपी में बढ़ेगा सर्दी का सिलसिला, IMD ने दी जानकारी
IMD Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर जल्द ही ठंड (UP Weather Today) का सिलसिला शुरू होगा। ठंड बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आइए जानते हैं आज के मौसम के हाल।
HBN News TV-(Today IMD Update) यूपी में अब एक बार फिर से मौसम का दौर बदल गया है। बता दें कि अब यहां पर जल्द ही कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होगी। जहां एक ओर सुबह और शाम कंपकंपाने (Aaj Ka Mausam) वाली ठंड का अहसास होगा तो वहीं दिन के समय धूप खिली रहने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सो में मौसम रहा साफ-
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम (UP Weather) का मिजाज साफ बना रहने वाला है। यहां पर तेज धूप लोगों को ठंड से राहत दिला रही है। इसके अलावा पछुआ हवा ने न्यूनतम तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट करवाई है। आज के तापमान के बारे में बात करें तो आज राजधानी लखनऊ (Lucknow weather forecast) का तापमान 28.4 डिग्री और रात का 12.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। हालांकि आने वाले कुछ ही दिनों में तानमान गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी।
पछुआ हवाओं ने बदला रूख-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब अगले दो-तीन दिन रात के पारे में गिरावट के बाद ठंडी पछुआ हवा के रूख में बदलाव दर्ज किया जा सकता है। इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी (Today UP Weather) का दौर थम गया है। इसके साथ ही बर्फबारी थमने और पछुआ हवा के कमजोर पड़ने की वजह से मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के पारे में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा।
बुधवार को ऐसा रहेगा मौसम-
इसके अलावा बुधवार को कानपुर, इटावा, बरेली, बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों में देर रात और सुबह ठंड की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। कई जिलों में तो शीतलहर (UP Ka Mausam) जैसी परिस्थितियां लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिन जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है, वहां रात में और सुबह शीतलहर जैसी परिस्थितियां बनने वाली है।
राज के तापमान में आएगी गिरावट-
मौसम विभाग का मानना है कि अगले सात दिनों तक प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहने वाला है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध या कोहरा (Winter Alert in UP) छाया रहने वाला है। इसके साथ ही साथ लखनऊ में अगले दो दिन दिन के तापमान में कोई खास तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। हालांकि रात का पारा गिरने की उम्मीद है।
First published on: November 13, 2025 02:28 PM