खेती बाड़ी

Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, IMD ने दी जानकारी

Weather Forecast : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा तापमान (Aaj Ka Mausam) में गिरावट दर्ज किये जाने के आसार है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

HBN News TV-(Today Weather Update) नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड का सिलसिला भी बढ़ने वाला है। यहां पर ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है। इसके साथ ही साथ मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, (Uttar Pradesh Ka Mausam) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और मेघालय सहित कई राज्यों में तापमान गिरने की संभावना लगाई जा रही है। खबर में जानिये आज दिल्ली समेत अन्य राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा-

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 26 दिसंबर तक, असम और मेघालय में 27 दिसंबर तक तथा उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ पंजाब, (Punjab Weather Update) हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनती नजर आ रही है। साथ ही साथ विजिबिलिटी का स्तर भी काफी कम होने वाला है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने दी जानकारी-

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 से 28 दिसंबर के बीच बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनती नजर आ सकती है। उत्तराखंड में 25 से 27 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather Forecast) में 25-26 दिसंबर को शीत दिवस की संभावना लगाई जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा कोहरा-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा (Delhi-NCR Weather News) छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहने के आसार है। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के तापमान में आई गिरावट-

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले दो दिनों के दौरान प्रदेश में घना से अत्यंत घना कोहरा छाये रहने की संभावना लगाई गई है। हालांकि शुक्रवार को कई जिलों में शीत से अत्यंत शीत दिवस (Uttar Pradesh weather Forecast) का अलर्ट जारी किया गया है। 26 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान दोनों हिस्सों में अनेक स्थान पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

सर्द पछुवा हवाओं का बिहार में प्रकोप जारी-

सर्द पछुवा हवाओं की वजह से बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी मधुबनी, कटिहार, बांका, रोहता, (Bihar Ka Mausam) भभुआ समेत राज्य के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना लगाई है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में एक बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

First published on: December 26, 2025 05:54 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading