खेती बाड़ी

Weather News : यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में बढ़ती ठंड के साथ कोहरे का अटैक, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates : मौसम में बदलाव लगातार जारी है और इसी के साथ देश की अधिकतर देशों में ठंड ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत देश के कई क्षेत्रों में अभी लोगों को शीतलहर से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार मध्य पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति ऐसे ही बनी रहने के आसार हैं। इसके अलावा विभाग ने कुछ हिस्सों के लिए घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

HBN News TV- (Weather Alert) वर्तमान में देश के कई राज्यों में शीतलहर का दौर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर मध्य और पूर्वी भारत में आगामी 14 दिसंबर तक शीतलहर ऐसे ही चलते रहने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और महाराष्ट्र जैसे इलाकों में भी शीतलहर दर्ज की जा रही हैं।

भारत मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार 14 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम के समय जबरदस्त कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं, 13 से 16 दिसंबर के मध्य दिल्ली व एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं।

भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट (Latest Weather Update) के अनुसार आज 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव जरूर हो सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्व हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश (UP Weather Updates) के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान तराई क्षेत्र में घना कोहरा भी छाया रहने का अनुमान है। वहीं, भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 दिसंबर को सुबह तक तराई क्षेत्रों में कोहरा लगातार बना रहेगा।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, बस्ती और गोरखपुर जैसे जिलों में सुबह व शाम जबरदस्त कोहरा देखने को मिल सकता है।

जानें राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट (Delhi Weather Updates) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में कभी ठंड पड़ रही है तो कभी तापमान में अचानक से बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

बीते दिन गुरुवार को राजधानी दिल्ली (Delhi News) का न्यूनतम तापमान पहली दफा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 से 14 दिसंबर तक राजधानी दिल्ली की अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, सुबह व शाम को कोहरा और रात में ढूंढ जाने के भी पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना और कर्नाटक में आगामी 14 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस दौरान उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्र में तापमान में कोई इतना बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में अचानक से दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं, देश के बाकी क्षेत्रों में आने वाले सात दिनों तक भी तापमान स्थिर रहने की उम्मीद भारत मौसम विभाग ने जताई है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 12, 2025 10:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading