खेती बाड़ी

Weather Forecast : फिर एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अब होगी कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत

Today Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। यहां पर अब जल्द ही कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। यहां पर अब एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western Disturbance Update) होने वाली है। इसके साथ साथ लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम की पूरी जानकारी।

HBN News TV-(Weather Update) दिसंबर माह की शुरुआत हुए 10 दिन हो गए हैं। 10 दिन से लेकर अब तक यूपी में कोहरा नहीं छाया है। हालांकि अब आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। वहीं तापमान में गिरावट (Weather Update) दर्ज की जाने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी।

अगले 3 दिनों तक चलेंगी पूर्वी हवाएं-

यूपी में कड़ाके की ठंड अब जल्द ही दस्तक देने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने एक अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से मिले लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक पूर्वी यूपी (Weather Forecast) के कई हिस्सों में 100 से 50 मीटर की दृश्यता वाला घना कोहरा छाया रहने वाला है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी अगले 2 से 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने दी जानकारी-

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर को यूपी के पूर्वी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी (UP Weather Today) के कई जिलों में आज सुबह और देर रात के समय मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहने की उम्मीद लगाई जा ही है। इसके साथ साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है। इसका प्रभाव यूपी के मौसम पर पड़ेगा।

इन जिलों में बढ़ेगी ठंड-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

अनुमान लगाया जा रहा है कि आज गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और कुशीनगर में घना कोहरा छाया रहने वाला है। इसके साथ साथ वाराणसी, (Varanasi weather) आगरा, मथुरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, कौशाम्बी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, इटावा, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, अमेठी, रायबरेली, कांसगज,आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर और सीतापुर में मध्यम से हल्का (Aaj Ka Mausam) कोहरा छाया रहने वाला है। हालांकि इन सभी जिलों में दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली रहने वाली है।

लखनऊ में बढ़ा ठंड का प्रभाव-

लखनऊ में भी आज ठंड का प्रभाव बड़ा रहने वाला है। अगले 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान में थोड़ी और कमी दर्ज की जाने वाली है। इसके साथ साथ यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 26 सेल्सियस (Weather Today) रहने वाला है। वहीं 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। उधर दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्महीद लगाई जा रही है। नोएडा (Noida weather) में आज सुबह सवेरे की शुरुआत कोहरे से हो रही है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 10, 2025 03:44 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading