खेती बाड़ी

Weather Forecast : एक बार फिर बदला मौसम का हाल, जान लें किन राज्यों में पड़ेगी ठंड

Weather Update : देशभर के कई राज्यों में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर आने वाले कुछ ही दिनों में मौसम (Today Weather Update) करवट लेगा और कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होगी। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।

HBN News TV-(Aaj Ka Mausam) पिछले काफी समय से मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। ज्यादातर राज्यों में लोगों को सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड (Winter Alert) का अहसास होना शुरू हो गया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से देशभर के कई राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज-

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 18 नवंबर तक मौसम (Delhi Weather Update) का हाल साफ बना रहने वाला है। इसके साथ ही रात और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा (Delhi Ka mausam) से 10-15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली है। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

यूपी के मौसम का हाल-

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ बना रहने वाला है। हालांकि दोनों ही हिस्सों (UP Weather) में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं पर शीत लहर भी चलने की संभावना है। इसके बाद 17 नवंबर से मौसम फिर से साफ होना शुरू हो जाएगा। 18, 19, 20 और 21 नवंबर (UP Weather Forecast) को भी मौसम का मिजाज साफ बना हुआ है। इस अवधि में प्रदेश में किसी तरह का कोई मौसम संबंधी अलर्ट नहीं जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश के कानपुर शहर में लगातार ठंड बढ़ती चली जा रही है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

उत्तराखंड में जारी बर्फबारी का अलर्ट-

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आज बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही साथ पर्यटकों के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) का ये मौसम बेहद मुफीद बन चुका है। राज्य में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किये जाने की उम्मीद है।

बिहार में ठंड ने दिखाया प्रकोप-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

बिहार के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। 16 नवंबर से राजधानी पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, समेत सीमांचल के कई जिलों में ठंड (Bihar Ka Mausam) का प्रभाव तेजी होगा। इसके साथ ही साथ नवंबर के मौसम में ही कुछ इलाकों में सुबह के समय शीत लहर का प्रभाव दिखाने वाला है।

First published on: November 16, 2025 04:22 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading