खेती बाड़ी

Weather Forecast : तापमान में तेजी से आएगी गिरावट, जानिये 15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast : देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देने हुए बताया है कि अब यहां पर फिर से ठंड (aaj ka mausam) की शुरुआत होने वाली है। इसके अलावा शील लहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिये सोने की कीमत के बारे में।

HBN News Tv – (Weather Forecast Update)। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया अब कुछ ही दिनों में यहां का मौसम बदल जाएगा। इसकी वजह से तापमान में गिरावट (Weather Update) दर्ज की जाएगी। इसके अलावा ठंड भी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से देशभर के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

सर्दी का बढ़ा कहर-

 

देशभर में सर्दी का कहर बढ़ने वाला है। ऐसे में अब पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा अगले सप्ताह (Winter in Rajasthan) तक मध्य भारत में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यहां पर तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

दिल्ली में गिरेगा तापमान-

 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब राजधानी दिल्ली में अगले 6-7 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है। वहीं आज अधिकतम तापमान (delhi Weather update) 27 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। सुबह और शाम को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

यूपी का मौसम हुआ समान्य-

 

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल फिलहाल सामान्य बना हुआ है। वहीं अगले एक सप्ताह तक कोहरे को किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि रात का पारा अब धीरे-धीरे (UP Ka mausam) गिरना शुरू हो गया है। इटावा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 15 नवंबर तक मौसम (weather forecast) बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है।

 

यूपी के मौसम का हाल-

 

यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में आज का मौसम साफ बना रहने वाला है। इस हिसाब से 11 और 12 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम (UP Weather) साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि में सुबह ही धूप निकलने लग गई है और दोपहर तक धूप भी अपना असर दिखा रही है। 13, 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी (UP Weather Today) में मौसम साफ बना रहेगा।

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ कम-

 

मौसम विभाग के एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले सप्ताह में तापमान के अंदर कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है। हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात की वजह से हवाओं ने प्रदेश में ठंड को बढ़ा दिया है। दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गिरा है।

 

मौसम विभाग ने दी जानकारी-

 

मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले एक सप्ताह के दौरान मामूली मौसमी उतार-चढ़ाव के अलावा तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। वहीं प्रदेश (Weather Forecast) में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गिरा है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

 

ग्रामीण इलाकों में पड़ेगी ठंड-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

बिहार के मौसम के बारे में बात करें तो ग्रामीण इलाकों में अब ठंड ने पूरी तरह से दस्तक देने वाली है। वहीं पहाड़ी राज्यों में होने वाली बर्फबारी की वजह से बिहार (Bihar ka mausam) में भी न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसके अलावा सीमांचल के इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, इसने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

 

उत्तराखंड के मौसम का हाल-

 

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश या बर्फबारी की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं पर्यटकों (Uttrakhand weather) और स्थानीय लोगों के लिए ये दिन बाहर घूमने और यात्रा के लिहाज से काफी अनुकूल बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा तापमान में 4 से 6 डिग्री (Uttrakhand weather Update) सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।

First published on: November 10, 2025 09:08 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading