खेती बाड़ी

Weather Forecast : तापमान में तेजी से हुई गिरावट, कोहरे और धुंध में लिपटा यूपी

Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में आज मौसम का हाल एक बार फिर से बदल गया है। बता दें कि यहां के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट (UP Weather Update) आने की वजह से ठंड बड़ रही है। इसके अलावा प्रदेश में कोहरे और धुंध का प्रभाव भी देखा जा रहा है। खबर में जानिये आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।

HBN News TV-(Weather Forecast ) यूपी में ठंड की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यहां पर ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है। ठंड बढ़ने के साथ साथ राज्य में कोहरे (Aaj Ka Mausam) की चादर लिपटी हुई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

यूपी में गलन करेगी लोगों को परेशान-

 

यूपी में गलन वाली ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कई जिलों में पिछजे कुछ दिनों से धूप नदारद है। दिनभर बदली छाई रहने के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ती चली जा रही है।

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

हालांकि सोमवार को धूप के दर्शन हुए, लेकिन इसमें ठंड (UP Ka Mausam) को मात देने वाला जोर नहीं था। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और रूम हीटर आदि का सहारा ले पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे से विजिबिलिटी इतनी घट गई है कि सड़क पर पैदल (UP Weather) चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी-

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। सुबह के समय बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, (UP Weather Today) देवरिया, कुशीनगर समेत कई जिलों में घने कोहरे को लेकर भी संभावना जताई गई है।

 

इसके साथ साथ अन्य जिलों में मध्यम से हल्का कोहरा छाये रहने की संभावना है। 24 दिसंबर को भी यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना लगाई जा रही है। दोनों हिस्सों (UP Weather News) में कहीं-कहीं घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

यूपी में बढ़ेगी ठंड-

यूपी में आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक क्रिसमस पर 25 दिसंबर को ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ाएगी। तापमान में लगातार हो रही गिरावट (UP Weather Today) न्यू ईयर तक जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा पछुआ हवाओं की वजह से गलन वाली ठंड का एहसास भी बना रह सकता है।

अधिकतम तापमान में आई बढ़ौतरी-

इस अवधि के दौरान मौसम साफ बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि घने कोहरे का अलर्ट पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों में यूपी में अधिकतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस (UP Weather Update) की अचानक बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

इसके साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी दो दिनों में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

जानिये आपके जिले में कितना होगा न्यूनतम तापमान-

 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में सोमवार को सबसे ठंडा शहर बाराबंकी रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इटावा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, शाहजहांपुर में 6.5 डिग्री, बुलंदशहर में 7 डिग्री, मेरठ (Merut weather Today) में 7.4 डिग्री, सुल्तानपुर में 7,2 डिग्री और कानपुर शहर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

First published on: December 23, 2025 01:12 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading