Weather Forecast : पहाड़ों में पड़ेगी बर्फबारी, कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ाएगी परेशानी
Weather Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि पहाड़ों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट (Today Weather Forecast) जारी किया गया है। इसके साथ साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। वहीं कंपकंपाने वाली ठंड लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।
HBN News TV-(Aaj Ka Mausam) पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का आगास हो गया है। यहां पर जल्द ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। वहीं ठंड का प्रकोप भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में पड़ेगी ठंड-
देशभर में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ साथ यूपी, बिहार, उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Update) और दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाये रहने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather News) और हरियाणा में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी 19–20 दिसंबर को घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से जम्मू-कश्मीर, (Jammu and Kashmir Weather) लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20–22 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है। वहीं 21 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना लगाई जा रही है। अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर (Aaj Ka Mausam) और भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। मैदानों में सबसे कम न्यूनतम तापमान इंदौर में 4.5 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। साथ साथ कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
दिल्ली एनसीआर में छाएगा घना कोहरा-
दिल्ली-एनसीआर में 18–21 दिसंबर के बीच मध्यम से घना कोहरा (Delhi NCR Weather News) छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। सफदरजंग और पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता 100 मीटर तक गिरने की खबर सामने आ रही है। वहीं 19–21 दिसंबर के दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद सुबह-शाम कोहरे का प्रभाव जारी रहने वाला है। गुरुवार को स्मॉग (Delhi NCR Weather) ने एक बार फिर से परेशानी को बढ़ा दिया है। दिल्ली के 15 इलाकों में AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया है।
पूर्वी हिस्से का मौसम रहेगा साफ-
यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड (UP Ka Mausam) बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 19 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना लगाई जा रही है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं शीत लहर (UP Weather Today) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार बढ़ रहा है ठंड का सिलसिला-
उत्तराखंड के लोगों को ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। यहां पर ठंड का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी इलाकों (Uttarakhand Weather Today) में पाला पड़ने की वजह से परेशानियां बढ़ गई हैं। इसके साथ साथ मैदानी इलाकों में कोहरे और गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
First published on: December 19, 2025 01:58 PM