खेती बाड़ी

Weather Forecast : दिल्ली समेत इन राज्यों में छाएगा कोहरा, IMD ने दी जानकारी

Weather Update : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। यहां पर तामपान में गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना लगाई जा रही है। बता दें कि दिल्ली (Delhi Weather Forecast) समेत बाकी इन राज्यों में भी कोहरा छाया रहने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी जानकारी दी है। खबर में जानिये आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

HBN News TV-(Today Weather Forecast) देशभर के उत्तरी हिस्सों में एक पुर से मौसम का रूख बदलने वाला है। दिल्ली के साथ साथ कई अन्य राज्यों में भी घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। कोहरा छाये रहने की वजह से विजिबिलिटी कम होती दिख रही है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट-

 

कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी के वजह से ठंड (Weather Forecast) में तेजी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के बड़े हिस्से में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

पंजाब में 27 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश में 23 तथा 25–28 दिसंबर, हालांकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में 24–27 दिसंबर के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना लगाई है।

दिल्ली के मौसम का हाल-

 

दिल्ली में सोमवार को सुबह की शुरूआत घने कोहरे (Delhi weather today) की संभावना लगाई जा रही है। सुबह के समय लोगों को कंपकंपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन बढ़ने के साथ तीन दिन बाद तेज धूप खिली रहने वाली है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

जारी किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा (Delhi weather News) छाया रहने वाला है। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इनकी गति 15 से 25 किलोमीटर रह सकती है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है।

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट-

यूपी के न्यूनतम तापमान तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में ठंड का सितम जारी रहेगा। साथ ही घना और अत्यंत घना कोहरा का कहर भी जारी रहने वाला है। कोहरे के प्रभाव की वजह से कोल्ड डे जैसी स्थिति (UP weather Today) बनती नजर आ रहा है। लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक ठंड का असर लगातार बढ़ता चला जा रहा है। पछुआ हवाओं की वजह से गलन वाली ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। 23 दिसंबर (UP weather) को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।

झारखंड में इतना रहेगा तापमान-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के 16 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6 दिनों तक प्रदेश में धुंध और शीतलहर का प्रभाव बना रहने की उम्मीद (Jharkhand Ka Mausam) लगाई जा रही है। तापमान में अभी और गिरावट आने के संकेत लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता वाली बात अधिकतम पारा में कमी को लेकर है। झारखंड के पांच जिलों में अधिकतम पारा 20 डिग्री से नीचे गिर सकता है।

First published on: December 23, 2025 02:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading