खेती बाड़ी

Weather Forecast : दिल्ली में छाएगा घना कोहरा, अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड

Weather Update : देशभर में ठंड की शुरुआत अब जल्द ही होने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर ठंड की शुरुआत होने वाली है। इसकी वजह से तापमान (Aaj Ka Mausam) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। घने कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

HBN News TV-(Today weather update) दिल्ली समेत देशभर के मौसम का हाल अब बदलने वाला है। सर्दी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ साथ बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर और घने कोहरे (Today weather) की वजह से तानमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत देशभर के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।

उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा-

सर्दी ने अब अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ साथ बादल छाए रहने वाले हैं। कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों का पेरशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज (15 दिसंबर) पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (IMD Weather Forecast) का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम होती नजर आ रही है। उत्तर भारत के 16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयाग राज, बरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर (UP Weather Update) में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ साथ हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम में भी कोहरा छाया रहने वाला है। कोहरे के अलर्ट वाले शहरों में अमृतसर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, होशियारपुर भी शामिल कर दिया गया है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली में आज 15 दिसंबर को खतरनाक प्रदूषण के स्तर के चलते धूप का दर्शन होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। इसके साथ साथ सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा तो वहीं अधिकतम तापमान (Delhi Ka Mausam) 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। राजधानी में प्रदूषण के चलते भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में छाएगा कोहरा-

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा का सिलसिला अब जारी रहने वाला है। आज यानी 15 दिसंबर को प्रदेश (UP Weather) में मौसम साफ रहने वाला है। इस अवधि के दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाये रहने वाला है। मौसम विभाग की मुताबिक कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर (UP Weather Update) में घना कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में घना कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में चलेगी सर्द हवाएं-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां पर आने वाले दिनों में रातें और सर्द होने की उम्मीद (Uttarakhand Weather Today) लगाई जा रही है। हालांकि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते रात के समय ठंड (Uttarakhand Ka Mausam) का प्रकोप बढ़ने वाला है। दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड कम लगेगी। इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं लगाये जा रहे हैं। रविवार को भी देहरादून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौली का खेल बना हुआ है।

बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड-

बिहार के मौसम का मिजाज देखें तो यहां पर आज खतरनाक ठंड पड़ने वाली है। वहीं पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों (Bihar weather update) में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना लगाई जा रही है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठंड-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश में आज का मौसम साफ बना रहने वाला है। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान आज यानी 15 दिसंबर को 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस (Madhya Pradesh Weather Today) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं सुबह के समय अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को इस अवधि के दौरान सावधान रहने की जरूरत जताई गई है।

First published on: December 15, 2025 04:59 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading