Weather Forecast : दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट
Weather Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता चला जा रहा है। बता दें कि दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा 22 शहरों में घने कोहरे की उम्मीद लगाई जा रही है। आइए जानते हैं आज आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
HBN News TV-(Today Weather Update) ठंड का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। अब ठंड के साथ साथ बारिश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (Aaj Ka Mausam) में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से देशभर के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड की होगी शुरुआत-
कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड का सिलसिला (Weather Today) अब पूरी तरह से शुरू हो गया है। देश के उत्तरी भाग में जहां शीतलहर और घने कोहरे की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा उत्तर भारत के 4 राज्यों में बारिश की भी संभावना लगाई जा रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall Alert) से मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम का हाल बिगड़ रहा है।
बारिश के बाद गिरेगा पारा-
बारिश के बाद कई राज्यों में न्यूनतम तापमान (Rain Alert) 7 डिग्री से भी नीचे गिर सकती है। आज यानी 24 दिसंबर 4 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन राज्यों में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश (Aaj Ka Mausam) की चेतावनी जारी की गई है। 27 और 28 दिसंबर को अंडमान निकोबार में भी छिटपुट बारिश का अलर्ट जा रही है।
22 शहरों में घने कोहरे की संभावना-
मौसम विभाग ने 24 दिसंबर को उत्तर और पूर्वी भारत के 22 शहरों में घने कोहरे की संभावना लगाई है। आईएमडी के पटना, गया,पूर्णिया,भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और दरभंगा में घने कोहरे (UP Weather Update) की चेतावनी जारी किया गया है। झारखंड के रांची में भी घने कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच जाएगी।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मुजफ्फर नगर, बाराबंकी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, (Haryana weather Forecast) सोनीपत और पानीपत में भी कोहरे से परेशानी बढ़ रही है। पंजाब के अमृतसर और फरीदकोट में घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 दिसंबर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि 24 और 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान (Delhi Weather Update) 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। सुबह के समय इस दौरान घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में बड़ा ठंड का सिलसिला-
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला जारी रहने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा अगले 4 दिनों (Uttar Pradesh Ka Mausam) तक प्रदेश में घना से अत्यंत घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस तरह आने वाले दिनों में भी आम जनता को ठंड के साथ ही कोहरे का कहर भी झेलना पड़ सकता है।
यूपी के 32 जिलों में छाएगा कोहरा-
इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के 32 जिलों में घना कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से धूप निकलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार (UP Weather Today) को बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सहारनपुर जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, (UP Weather) शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भीषण शीतलहर का अलर्ट-
बिहार का ज्यादातर हिस्सा इन दिनों भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में आया हुआ है। दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर रह जाने की वजह से राज्य में कनकनी (Bihar Ka Mausam) काफी हद तक बढ़ गई है। फिलहाल पटना, अरवल और औरंगाबाद समेत 14 जिलों में ‘शीत दिवस’ की स्थिति बनती नजर आ रही है। वहीं अगले 3-4 दिनों तक राहत मिलने की कोई भी उम्मीद नहीं है। इसके साथ साथ राज्य (Bihar Weather Today) के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान गयाजी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
उत्तराखंड में चटक धूप ने दी लोगों को राहत-
उत्तराखंड में चटक धूप खिलने की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके (Uttarakhand Ka Mausam) की ठंड लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। मंगलवार को उधम सिंह नगर में घने कोहरे की वजह से शीत दिवस की स्थिति बन गई है।
वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों (Uttarakhand Weather Update) से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक शुष्क मौसम ने तापमान बढ़ाया हुआ है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्र में भी दिन का पारा सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
First published on: December 24, 2025 06:58 PM