खेती बाड़ी

Weather Forecast : यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, IMD ने दी जानकारी

Weather Today : यूपी-बिहार समेत देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर तापमान (Aaj ka mausam) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। यहां पर मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं यूपी बिहार समेत बाकी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।

HBN News TV-(Today weather Update) मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर अपना प्रभाव दिखाने वाली है। यहां पर शीतलहर के साथ साथ तापमान (Weather Today) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी-बिहार समेत बाकी राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

शीतलहर दिखाएगी अपना रौद्र रूप-

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर का रौद्र रूप देखा जा सकता है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी की वजह से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि अब मौसम (IMD Weather Forecast) एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत समेत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड समेत बाकी राज्यों का मौसम-

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 21 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा छाये रहने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि पंजाब और हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर (Haryana Weather News) के बीच कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम-

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर को कहीं-कहीं भारी बर्फबारी (IMD Weather Forecast) होने की संभावना लगाई जा रही है। साथ ही साथ कोहरे और ठंड की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

दिल्ली में छाएंगे बादल-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए (Delhi Ka Mausam) रहने वाले हैं। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहने वाली है। कुछ जगहों पर घने से अति घना कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। 22 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन आंशिक रूप (Delhi Weather Update) से बादल छाए रहेंगे। वहीं मध्यम से घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 23 से 26 दिसंबर के बीच मौसम साफ रहेगा।

यूपी में शीतलहर की वजह से पड़ेगी ठंड-

उत्तर प्रदेश में शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 26–27 दिसंबर और पूर्वी यूपी में 22, 26 व 27 दिसंबर को घना कोहरा छाए (UP Weather Today) रहने की उम्मीद लगाई है। इसके अलावा आज 21 दिसंबर को कई जिलों में भीषण ठंड पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

उत्तराखंड में होगी बर्फबारी-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

उत्तराखंड में मौसम विभाव ने जानकारी दी है कि आज भी देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, रुड़की और ऋषिकेश सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये (Uttarakhand Weather Update) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

First published on: December 21, 2025 03:10 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading