Weather Forecast : इन राज्यों कोल्ड अलर्ट, IMD ने बताया 30 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : देशभर के मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। यहां पर ठंड की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा अब बस कुछ ही दिनों में कंपकंपाने (Aaj Ka Mausam) वाली ठंड लोगों की मुश्किलों को बढ़ने वाली है। लोगों को ठंड से बचने के लिए शॉल और कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। खबर के माध्यम से जानिये आज का मौसम कैसा रहेगा।
HBN News TV-(Today Weather Update) भारतीय मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि अब आने वाले कुछ ही दिनों में कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। अगले 6 दिन तक मौसम (Today weather forecast) का रुख बदलेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले छह दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम का तल्ख तेवर देखने को मिलेगा। इसके अलावा कोहरा, शीत लहर और बारिश का दौर जारी रहने वाला है। बता दें कि 27 से 31 दिसंबर (Aaj Ka Mausam) के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में और 26,30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
हाड़ कंपाने वाली ठंड की हुई शुरुआत-
देशभर के कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर का भी दौर भी जारी रहने वाला है। इसके अलावा उत्तर भारत समेत देश (UP Weather Forecast) के कई हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। बिहार में 26 दिसंबर तक, असम और मेघालय में 27 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक, हरियाणा और चंडीगढ़ और पंजाब (Punjab Ka Mausam) में 30 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है।
कोहरा छाने की वजह से कम हुई विजिबिलिटी-
साथ ही साथ जम्मू-कश्मीर, पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, (Uttarakhand Weather Forecast) ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर 25 से 29 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना कोहरा (Uttarakhand Ka mausam) छाए रहने के आसार है। कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी का स्तर काफी कम हो जाएगा। वहीं ठंड भी लोगों की परेशानी को बढ़ाने वाली है।
अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम-
बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 से 28 दिसंबर के दौरान, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 26 से 27 दिसंबर के दौरान कुछ जगहों पर शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस (Weather Today) की स्थिति रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 26 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति बने रहने की काफी हद तक संभावना लगाई जा रही है। इसके साथ साथ झारखंड के कुछ हिस्सों में 26 से 27, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Update) में 26 से 28 के दौरान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 30 दिसंबर के दौरान शीतलहर की स्थिति रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा-
26 दिसंबर तक बिहार के कुछ इलाकों घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
27 दिसंबर तक असम और मेघालय में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा (Dense fog alert) छाये रहने के आसार है।
28 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में घना कोहरा छाये रहने की संभावना लगाई जा रही है।
30 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, (Manipur Weather Forecast) मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
30 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रहने के आसार जताएं गए है।
26 और 27 दिसंबर को झारखंड (Jharkhand Weather Today) के कुछ इलाके, 26 से 28 दिसंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ में शीतलहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
कड़ाके की सर्दी के साथ बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 31 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में और 26,30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी (Snowfall Alert) होने की संभावना लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 27 से 31 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश (IMD Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
First published on: December 26, 2025 05:17 PM