Rajasthan में बदला मौसम का हाल, जानिये ताजा अपडेट
Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर आने वाले कुछ ही दिनों के अंदर झमाझम बारिश (Rain in Rajasthan) होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। खबर में जानिये मौसम का ताजा अपडेट।
HBN News TV-(Rajasthan Weather) दिसंबर माह की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही घंटे रह गए है। दिसंबर में राजस्थान का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। अब बस कुछ ही दिनों में यहां पर कंपकंपाने (Rajasthan Weather Today) वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। इसकी वजह से लोगों को शॉल और कंबल का साहारा लेना पड़ जाएगा। आइए जानते हैं राजस्थान के मौसम की पूरी जानकारी।
राजस्थान के मौसम का ऐसा रहेगा हाल-
राजस्थान के मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि यहां पर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में तापमान अचानक गिरता नजर आ रहा है। वहीं शीतलहर (Rajasthan ka Mausam) भी शुरू हो चुकी है। जयपुर, सीकर और चूरू जैसे इलाकों में रात का पारा लगातार गिरने वाला है। शेखावाटी में हालात सबसे ज्यादा बदलती दिख रही है। यहां का तापमान (Rajasthan weather Today) 8 से 9 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं बाकी के जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहने वाला है। हालांकि हवा में ठंडक पहले से ज्यादा महसूस होती दिख रही है।
अलग अलग हिस्सों के मौसम में बड़ा फर्क-
पिछले 24 घंटों में फतेहपुर का पारा 8.9 डिग्री और लूणकरनसर का 8.8 डिग्री तक जा पहुंचा है। इसके साथ साथ पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में दिन में तापमान (Rajasthan Ka Mausam) लगभग 30 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसकी वजह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बड़ा फर्क नजर आ रहा है।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड-
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। 2 से 4 दिसंबर के बीच शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं 1 दिसंबर से प्रदेश (Today Rajasthan weather) में शीतलहर की शुरुआत होने के आसार लगाये जा रहे हैं। इसकी वजह से सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में 2 दिसंबर का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इन जिलों का गिरा पारा-
शनिवार को कई जिलों का न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कल अजमेर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, भीलवाड़ा 16.4, अलवर 11, जयपुर 14.7, (Jaipur ka mausam) पिलानी 10, सीकर 11.5, कोटा 14.8, चित्तौड़गढ़ 15.3, बाड़मेर 16, जैसलमेर 12.1, जोधपुर 17.2, बीकानेर 14.3, चूरू 9.6, श्रीगंगानगर 9.3, नागौर 10.6, जालौर 16.6, सिरोही 13, फतेहपुर 8.9, (Fatehpur weather) करौली 10.1, दौसा 10.7 और प्रतापगढ़ 16.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
जयपुर में बढ़ा ठंड का प्रभाव-
जयपुर में ठंड ने बढ़िया प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। एक दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान 14.7 डिग्री पर आ गया है। दिन का तापमान (Jaipur ka mausam) भी हल्का कम होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में ही राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर (Jaipur weather) के हालात बनते नजर आ रहे हैं। 3 और 4 दिसंबर को तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है।
First published on: November 30, 2025 08:16 PM