खेती बाड़ी

Weather : राजस्थान के इन जिलों में छाएंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब दिसंबर का जैसे-जैसे महीना बीत रहा है। वैसे-वैसे ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। आज 19 दिसंबर को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।

HBN News TV-(Rajasthan Weather) राजस्थान में अब गलन भरी सर्दी देखने को मिल रही है। अब प्रदेश में इस गलन भरी सर्दी के बीच राजस्थान में बारिश को लेकर भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ ही घना कोहरा देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Forecast) कैसा बना रहेगा।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में आज 19 दिसंबर को मौसम ठंडा और शुष्क बना हुआ है। इस दौरान कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। आईएमडी के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ हिस्सों में 19 से 22 दिसंबर तक बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम सामान्य दर्ज किया गया हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर को भी राज्य मेंय घना कोहरा छाया रह सकता है।

24 दिसंबर तक मौसम का हाल

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 19-22 दिसंबर को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और साथ ही न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में मौसम (Rajasthan Rain Alert) शुष्क रह सकता है। वहीं, 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है और साथ ही 23-24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

आगामी दिनों में इतना गिरेगा पारा

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में राज्य (Rajasthan Weather Update) के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे विजिबलिटी कम होने के साथ ही वाहन चालकों की परेशानी बढ़ सकती है। बीते 24 घंटो में राज्य में मौसम शुष्क रहा है और इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 4.0 डिग्री रहा।मौसम विभाग का कहना है कि 23 दिसंबर से एक वायुदाब के क्षेत्र बनने से दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

First published on: December 19, 2025 08:22 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading