UP में बदला मौसम, IMD ने दी जानकारी
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर तापमान में बंपर गिरावट (UP Weather Update) दर्ज की जाएगी। इसकी वजह से कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
HBN News TV- (UP Weather Forecast) उत्तर प्रदेश का मौसम बदल रहा है। अब यहा पर बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिसंबर माह की शुरुआत होते ही कंपकंपाने (UP Ka mausam) वाली ठंड शुरू हो जाएगी। ठंड बढ़ने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढने वाली है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
कोल्ड जेट स्ट्रीम आई नीचे-
यूपी में अब कोल्ड जेट स्ट्रीम धीरे-धीरे नीचे आती दिख रही है। इसके प्रभाव की वजह से दिसंबर (UP Weather News) के पहले सप्ताह में इसके असर से सर्दी का अहसास बढ़ने वाला है। कड़कड़ाती सर्दी की शुरुआत होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही साथ रविवार को कानपुर की रात एक बार फिर फिर से सबसे ज्यादा सर्द रही है। यूपी (UP Ka Mausam) के तापमान के बारे में बात करें तो ये 07.8 डिग्री तक रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी शीतलहर बनी रहने वाली है।
यूपी के अलावा बाकी राज्यों का मौसम-
यूपी के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भीषण शीतलहर (Cold wave alert) जारी रहने वाला है। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर बनी रही है। पूर्व में ऐसा कभी नहीं रहा जब नवंबर माह में ही शीतलहर की ऐसी स्थिति बन रहने वाली है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि लगातार और अधिक बारिश के बाद अक्टूबर माह में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी (UP Weather) की वजह से ऐसी स्थितियां बनी रही हैं। अभी कोल्ड स्ट्रीम का सीधा प्रभाव नहीं आया है। कानपुर की रातें लगातार प्रदेश में सबसे ठंडी देखने को मिल रही है।
शीतलहर के चलने की संभावना-
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी व दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का दौर अभी एक या दो दिन और चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। फिलहाल विक्षोभ (UP Weather Today) आने की शृंखला शुरू नहीं हुई है। पहाड़ों पर अभी भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। पश्चिमी हवाएं हल्की होने के बावजूद शीतलहर बनी रहेगी।
First published on: November 17, 2025 05:16 PM