Weather Alert : देश के इन राज्यों बदलेगा मौसम, होगी कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत
Weather Forecast : देशभर के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब कुछ राज्यों में झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से देश के कई राज्यों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HBN News TV-(Today weather Update) लगातार बदल रहे मौसम के बीच एक ओर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि अब देश के कई राज्यों में ठंड की शुरुआत होने वाली है। ठंड होने के साथ साथ तापमान (Aaj ka mausam) में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही साथ कंपकंपाने वाली ठंड की भी शुरू होगी। आने वाले दिनों में तापमान में शानदार गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली के मौसम का हाल-
दिल्ली के मौसम के बारे में बात करें तो यहां के ग्रामीण इलाकों में 17 नवंबर से शीत लहर का प्रकोप देखा जा सकता है। इसके अलावा इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान (Delhi weather update) के बारे में बात करें तो ये 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा राजधानी का न्यूनतम तापमान भी कम होकर 10 डिग्री तक आ सकता है।
उत्तर प्रदेश में करवट बदलेगा मौसम-
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पर मौसम ने करवट बदल ली है। यूपी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया जा सकता है। इसकी वजह से शीतलहर जैसे हालात (UP Ka Mausam) बनते नजर आ रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि तापमान में गिरावट आने की वजह से लोगों को ठंड का अहसास हो सकता है।
17 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर छिछला (UP Weather Update) से मध्यम कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। वहीं 18, 19 और 20 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है। 21 और 22 नवंबर को भी प्रदेश के मौसम का मिजाज साफ बना रहेगा।
बिहार में बढ़ेगी ठंड-
बिहार के मौसम को देखा जाए तो यहां पर तापमान तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने वाला है। इसकी वजह से ठंड का प्रचंड रूप देखा जा सकता है। इसके साथ ही साथ सुबह के समय सीमांचल (Bihar ka mausam) और मिथिलांचल के कई जिलों में शीत लहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की राय दी जा रही है। इसके अलावा कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में ठंड लोगों की परेशानी को बढ़ा सकती है।
उत्तराखंड के मौसम का मिजाज-
उत्तराखंड के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर मौसम (Uttarakhand Weather) साफ बना रहने वाला है। इसके अलावा प्रदेश में दिन भर धूप निकलने से ठंड का एहसास कम होता नजर आ रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है। इससे ठंड बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले (Uttarakhand weather forecast) कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की उम्मीद है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड होने की उम्मीद है।
First published on: November 17, 2025 10:35 AM