Weather Alert : कड़ाके की ठंड में होगी ताबड़तोड़ बारिश, नवंबर के लिए अलर्ट हुआ जारी
Weather Alert : ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। नवंबर महीने में कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के बीच जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट और बारिश दोनों की संभावना है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं... ऐसे में आप भी जान लें कि आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-
HBN News Tv – (Weather Alert)। राजस्थान में सर्दी आ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह के लिए तापमान में भारी गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा, 21 से 27 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
इस समय प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो जल्द ही घटकर 5 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में राजस्थान (rajasthan weather update) के कई इलाकों में ठंड और शीतलहर का असर तेजी से बढ़ेगा।
इस बीच बारिश का अनुमान-
मौसम विभाग ने 14 से 27 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, 14 से 21 नवंबर के बीच राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 21 से 27 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान (south-eastern Rajasthan) के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा रहने का ही अनुमान है।
लुढ़केगा पारा-
तापमान के रुझानों के अनुसार, पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य के आसपास रहेगा। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी जिलों में यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है। दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान, उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।
कड़ाके की ठंड का अनुमान-
राजधानी जयपुर (Jaipur Mausam) में फिलहाल आसमान साफ रहेगा। 19 नवंबर तक यहां अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान (temperature Update) में और गिरावट आएगी, जिससे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।
First published on: November 14, 2025 12:16 PM