खेती बाड़ी

Weather Alert : अब बारिश बढ़ाएगी ठंड, 72 घंटे झमाझम होगी वर्षा

Weather Alert : देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 15, 16 और 17 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (snowfall in hilly areas) और मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं व आंधी का खतरा भी बरकरार रहेगा... ऐसे में कहीं भी आने-जाने पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं-

HBN News TV – (Weather Updates) इस साल मानसून (Monsoon) का सीजन काफी शानदार रहा और देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी से लेकर जोरदार बारिश दर्ज की गई। कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिली, जिससे नदियां, तालाब और बांध भर गए। लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मानसून के विदा होने के बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है, बल्कि अब भी जारी है। एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई हिस्सों में 15, 16 और 17 दिसंबर को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदली करवट-

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh Weather Update) में इस साल मानसून के दौरान अच्छी और जोरदार बारिश दर्ज की गई थी। मानसून के बाद कुछ समय के लिए बारिश थम गई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से राज्य में फिर से वर्षा का दौर शुरू हो गया है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने 15, 16 और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

कैसा रहेगा अरुणाचल प्रदेश में मौसम का हाल-

मानसून के दौरान अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Weather Update) में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन इसके विदा होने के बाद बारिश का सिलसिला थम गया था। अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अरुणाचल प्रदेश में 15, 16 और 17 दिसंबर को तेज बारिश होने की संभावना है।

 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 15, 16 और 17 दिसंबर को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक (karantaka ka mausam), उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy rain alert in Andaman-Nicobar and Puducherry) जारी किया है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं और आंधी चलने की चेतावनी भी दी गई है।

 

राजस्थान और दिल्ली में कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम-

राजस्थान (rajasthan mausam) और दिल्ली में मानसून के दौरान और इसके विदा होने के कुछ दिनों बाद तक अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। अब दोनों राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 15, 16 और 17 दिसंबर को राजस्थान और दिल्ली में ठंड (delhi weather update) का असर बना रहेगा, हालांकि शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 15, 2025 04:20 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading