खेती बाड़ी

UP में पड़ेगी हाड कंपाने वाली ठंड, कोहरे ने भी किया अटैक

UP Weather : उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि यहां पर अब जल्द ही ठंड की शुरुआत होने वाली है। इसकी वजह से लोगों (UP Weather Update) को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के साथ साथ यहां पर कोहरे ने भी अपना प्रभाव दिखाना शुरु कर दिया है। खबर में जानिये इस बारे में।

HBN News TV-(UP Weather Forecast) दिसबंर महीने की शुरुआत के साथ साथ ठंड का प्रकोप अब बढ़ गया है। बता दें कि आज दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल बदल गया है। यहां पर ठंड (UP Ka Mausam) दस्तक देगी। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

रात के समय होगा ठंड का अहसास-

दिसंबर का आधा महीना बीत गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश में फिलहाल हाड़ कांपने (UP Weather) वाली ठंड नहीं शुरुआत नहीं हुई है। आने वाले दिनों में यहां पर ठंड का सिलसिला और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। हालांकि रात में ठंड जरूर पड़ रही है। हालांकि दिन में बहुत हल्की-फुल्की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कोहरे (UP Weather News) का प्रभाव अब दिखना शुरू हो गया है। रविवार को भी कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

घना कोहरा छाने की संभावना-

आज यानी 14 दिसंबर के मौसम की बात करें तो यहां पर मौसम (Uttar Pradesh Weather) का मिजाज साफ रहने वाला है। इस अवधि के दौरान पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कहीं-कहीं अत्यंत घना कोहरा छाने (Uttar Pradesh Weather Today) की संभावना लगाई गई है। यहां पर आज देवरिया, गोरखपुर संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की उम्मीद जताई गई है।

इन जिलों का गिरेगा तापमान-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

इसके अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिले में घना कोहरा (Today weather) छाय रहने की उम्मीद है। इसके साथ साथ बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। इसके साथ साथ तापमान (Today weather Forecast) में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है। न्यूनतम तापमान के बारे में बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे कम 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि कानपुर शहर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 7.5 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी में 7 डिग्री सेल्सियस, (Uttar Pradesh Ka Mausam) लखनऊ में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

सुबह के समय छाएगा छिछला कोहरा-

इसके साथ साथ 15 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम (Lucknow ka mausam) साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि दोनों हिस्सों के तराई क्षेत्रो में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 16 से 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही सुबह के समय छिछला (IMD Weather News) से मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि में घने कोहरे को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

First published on: December 14, 2025 01:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading