UP Weather Update : यूपी में ठंड ओर कोहरे का होगा डबल अटैक, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update : यूपी में अब कोहरे और तापमान में बड़ी गिरावट के चलते ठंड भरी ठिठुरन पड़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Weather Forecast) में अब ठंड ओर कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
HBN News TV-(UP News) यूपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश में ठंड के बढ़ने से कंकपाती सर्दी का अहसास हो रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा ठंड दिन के तापमान में गिरावट के चलते महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी (UP Weather Update) में आगामी दिनों में घने से अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
लखनऊ के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि आज 18 दिसंबर को पश्चिम और पूर्वी यूपी में घने से अत्यंत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, लखनऊ में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने ओर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास रह सकता है।
इन शहरों में बनी कोल्ड डे की स्थिती
मौसम विभाग का कहना है कि अभी यूपी (UP Ka Mausam) के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। लखनऊ की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Lucknow) 19.1°C के पास रहा है, जो सामान्य से 4.8°C कम रहा था। वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.4°C रिकॉर्ड किया गया है।
कहां रहा सबसे ठंडा मौसम
यूपी में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in UP) में सबसे बड़ी गिरावट बहराइच में रिकॉर्ड की गई है, जहां यह सिर्फ 15.4°C रहा है। अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। जैसे- बरेली में 16.3°C , शाहजहांपुर में 17.0°C , हरदोई में 18.0°C और बाराबंकी में 19.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
First published on: December 18, 2025 11:03 PM