खेती बाड़ी

UP Weather Update : आठ दिसंबर से यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update - उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in the Himalayan regions) और पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आठ दिसंबर से कड़ाके की ठंड (bitter cold) शुरू होने की चेतावनी दी है। जिसके चलते कई जिलों में सुबह धुंध और ठंडी हवाओं चलेंगी...ऐसे हालात में किसानों (farmers) को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में आवश्यकता के अनुसार ही सिंचाई करें।

HBN News TV – (UP Weather Update) पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद यूपी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई इलाकों में पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी (snowfall in hilly areas) का असर साफ दिख रहा है, जिसके चलते दिनभर हल्की सर्द हवा चलती रही और धूप भी नरम पड़ गई।

 

सुबह-शाम घनी धुंध ने ठंड को और बढ़ा दिया है। गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान (Kanpur minimum temperature) गिरकर 4.2 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे शहर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बन गया। इससे पहले इतनी कड़ाके की ठंड 2016 में दर्ज की गई थी।

अगर आज की बात करें तो कई जिलों में आज सुबह धुंध और कोहरे की चादर छाने की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर जैसे पश्चिमी यूपी के इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं बरेली, मुरादाबाद और तराई क्षेत्र में कोहरे के साथ ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन बनी रहने का अनुमान है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

लखनऊ (lucknow weather update), कानपुर और पूर्वांचल में सुबह सर्द हवाएं चलेंगी, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा आठ दिसंबर से ठंड का असर और ज्यादा कड़ा हो जाएगा।

 

जानें कानपुर के मौसम का हाल

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से सक्रिय हो गया है, जिसके कारण अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन सर्दी का असर बना रहेगा। दिन में धूप निकलने के बावजूद रातें और ज्यादा सर्द रहेंगी। दो दिनों बाद कानपुर (kanpur weather update) सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है और शीतलहर की शुरुआत भी हो सकती है।

 

मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच जेट स्ट्रीम (jet stream) भी लगातार ऊंचाई बदल रही है, जिसकी वजह से आर्कटिक क्षेत्र की बेहद ठंडी हवाएं एशियाई देशों तक पहुंच रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की गतिविधियां भी बढ़ने के आसार हैं। जिससे कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है। ऐसे हालात में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में आवश्यकता के अनुसार ही सिंचाई करें।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

8 तारीख से यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है। दिसंबर के पहले हफ्ते में मौसम तेजी से करवट ले रहा है और हर दिन हवा में ठंडक बढ़ती महसूस की जा रही है। हिमालय के पश्चिमी हिस्से (western part of the himalayas) में आए विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा तेजी से मैदानी इलाकों की ओर आने लगी है।

First published on: December 06, 2025 12:54 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading