खेती बाड़ी

UP Weather : यूपी में पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather : यूपी में कड़ाके की ठंड का असर शुरू हो गया है। अब इन दिनों यूपी में जोरदार सर्दी देखी जा रही है। यूपी में लगातार तापमान में गिरावट के चलते कंपकंपी वाली ठंड देखी जा रही है, जिसके लिए आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम (UP Weather Forecast) कैसा बना रहने वाला है।

HBN News TV (UP Weather) यूपी में कई जिलें इन दिनों शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं, जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।फिलहाल प्रदेश (UP Ka Mausam) के लोग कड़ाके की ठंड की सामना कर रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी के किन जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग (IMD Winter Forecast) का कहना है कि आज 8 दिसंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सें में मौमस शुष्क रह सकता है। ऐसे में कहीं-कहीं छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है। बीते दिनों यूपी में सबसे सर्द रात अयोध्या में रही है, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। इसके बाद इटावा में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

इसके साथ ही बरेली, बाराबंकी और प्रयागराज (Weather in Prayagraj) में भी 10 डिग्री के आस-पास न्यूनतम तापमान रहा है। आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 दिसंबर तक प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है।

 

आगामी 2-3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। बादलों के आवागमन से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले 2 दिनों में न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। यानी प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों में दोनों विक्षोभ बढ़ सकते हैं।

 

जिसके बाद रात के तापमान (UP Temprature) में फिर से गिरावट देखने केा मिली है। पछुआ हवाओं के चलने से सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

लखनऊ के मौसम का हाल

लखनऊ के मौसम की बात करें तो लखनऊ में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Lucknow) में थोड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। 5 दिसंबर को लखनऊ का न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री पर बना हुआ था। वहीं, 7 दिसंबर को यह बढ़कर 10.7 डिग्री पर आ गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा है। इस दौरान लखनऊ में मौसम (Weather in Lucknow) साफ रहने के आसार है। हालांकि अभी यहां कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।आगामी 2-3 दिन में फिर से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी।

First published on: December 08, 2025 04:37 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading