UP Weather : यूपी में पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड, जान ले अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर आने वाले कुछ दिनों में ही कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा।
HBN News TV-(UP Ka Mausam) यूपी में अब ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में अब यहां पर कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो जाएगी। इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी (UP Weather Forecast) का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा जानकारी दी गई है कि अब बस कुछ ही दिनों में यहां पर बारिश भी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
प्रदेश में शुरू हुआ ठंड का सिलसिला-
उत्तर प्रदेश में अब ठंड का सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इसके अलावा रात में लोगों को ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि यूपी (UP Weather) में अभी तक ठंड पड़नी शुरू हो गई है। यूपी में अगले एक सप्ताह तक का मौसम साफ बना रहेगा। इसके साथ ही आज और कल शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान सुबह के समय धुंध (UP Weather Today) के साथ कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
आज ऐसा रहेगा यूपी का मौसम-
आज के मौसम के बारे में बात करें तो आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से (Today weather forecast) में मौसम साफ बना रहने वाला है। इस अवधि के दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। इस हिसाब से 16 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम (Aaj Ka Mausam) साफ बना रहने वाला है। इस दौरान शनिवार और रविवार को कहीं-कहीं शीत लहर की दशाएं बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही साथ 17, 18, 19 और 20 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि इस अवधि के दौरान प्रदेश (winter alert in UP) में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीत लहर-
इसके साथ ही साथ प्रदेश के मध्यवर्ती जिलों में आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान आंशिक शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय से लगातार आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं, आसमान का साफ रहना और इससे उत्पन्न विकिरणीय शीतलन, (UP Ka Mausam) साथ ही मध्य भारत में बने प्रतिचक्रवात की वजह से ठंडी हवाओं का नीचे उतरना इन सभी कारकों ने तापमान में गिरावट कर दी है।
तापमान में आएगी गिरावट-
इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में दिन और रात, दोनों समय में तापमान सामान्य से काफी हद तक नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम (UP weather Latest Update) में किसी तहत का कोई खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के साथ कई जगहों पर यह 10 डिग्री सेल्सियस (UP weather) से नीचे भी जा सकता है।
First published on: November 15, 2025 04:40 PM