UP Weather : यूपी में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, कुछ ही घंटों में बदल जाएगा मौसम
UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी (UP Ka Mausam) में कुछ ही घंटों के अंदर कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है। इसके साथ साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आइए जानते हैं यूपी के मौसम की पूरी जानकारी।
HBN News TV-(UP Weather) यूपी में अब पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। बता दें अब यहां पर आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। ठंड (UP Weather News) से बढ़ने के लिए लोगों को शॉल और कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।
बादलों के छंटने के बाद चली बर्फीली हवाएं-
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद नमी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। बादलों के छंटने के बाद बर्फीली हवा आने वाली है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कानपुर का दर्ज किया गया है। इसके बाद यूपी (UP Weather) के मौसम में बदलाव दर्ज किया जा सकता है। आज सात दिसंबर के मौसम का हाल देखें तो कई जिलों में सुबह धुंध और कोहरे के साथ होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
कई जिलों में बदलेगा मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों, आगरा, अलीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर में कोहरा पड़ने वाला है। इसके अलावा बरेली, मुरादाबाद और तराई में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं (UP Weather Update) चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ कानपुर, लखनऊ व पूर्वांचल के मौसम के बारे में बात करें तों यहां पर सुबह ठंडी हवाएं चलने वाली है। इसके साथ साथ दिन में गुनगुनी धूप निकलने वाली है। आने वाले दिनों में रात के तापमान (Aaj Ka Mausam) में गिरावट दर्ज किये जाने की उम्मीद है। 8 दिसंबर से मौसम के तेवर और ज्यादा सख्त हो सकता है।
कानपुर का इतना रहेगा न्यूनतम तापमान-
न्यूनतम तापमान के बारे में बात करें तो शनिवार को भी प्रदेश में सबसे कम कानपुर नगर का ही दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में 23.6 से बढ़कर 24.7 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग (Kanpur ka mausam) के एक्सपर्ट्स ने बताया है कि इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ऊंचे बादलों की आवाजाही बढ़ने वाली है।
तापमान में दर्ज की जाएगी और वद्धि-
इसकी वजह से आज रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबरी दर्ज की गई है। हालांकि यह बर्फबारी ज्यादा नहीं हुई है, हालांकि बादलों के छंटने (IMD Weather Update) के बाद अगले 36 घंटे में उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज किया जाएगा। इसके बावजूद अगले दिनों में कड़ाके की ठंड की संभावना बनी हुई है।
हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ-
हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ऊंचे बादलों का आना बना रहेगा। इसकी वजह से दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अब हवा की रफ्तार भी धीमी होने वाली है। बादलों (Weather Update) के छंटने के बाद सर्द हवा के आने की गति बढ़ने वाली है। इससे कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार से सर्दी का प्रभाव बढ़ने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ के आने का प्रभाव दिखने को मिलेगा।
First published on: December 07, 2025 08:49 PM