खेती बाड़ी

UP Weather : यूपी वालों दित्वा तूफान के लिए हो जाओ तैयार, तेजी से गिरेगा पारा

UP Weather : चक्रवाती तूफान दित्वा का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई जिलों में कड़ाके की ठंड (bitter cold) और कोहरे की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि रात का पारा लगातार गिर सकता है, जिसके चलते सुबह‑सुबह और देर रात का मौसम बेहद ठंडा रहेगा-

HBN News TV – (UP Weather Update)। यूपी के मौसम पर भी चक्रवाती तूफान का असर दिखने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं तेज हुईं तो सोमवार को सर्दी का असर और बढ़ सकता है। लेकिन यदि दित्वा तूफान (ditva storm) सक्रिय रहा और आसमान में बादल छाए रहे, तो इसके उलट तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है।

 

अगर आज के मौसम की बात करें तो आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, पीलीभीत, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज सहित यूपी के कई शहरों में सोमवार को ठंड का असर बढ़ता दिखेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाई रह सकती है।

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान दित्वा (Cyclonic Storm Ditwa) का असर ऊंचे बादलों के रूप में कानपुर तक दिखाई दे रहा है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़ गया। IMD के मुताबिक, सोमवार को भी मौसम मिला-जुला रहने के आसार हैं। दित्वा का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण भारत (South India Mausam) के राज्यों में है, जहां हल्की से मध्यम बारिश जारी है, लेकिन कानपुर में इसका असर बेहद कम देखने को मिला है।

 

जानें कानपुर के मौसम का हाल-

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, कानपुर में केवल ऊंचाई पर बादलों की आवाजाही दर्ज की गई है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप रही, लेकिन सर्द हवा के आने से दिन के अधिकतम तापमान (maximum temperature) में 24 घंटे के दौरान कमी आई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री था, जो रविवार को घटकर 26.9 डिग्री रह गया।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

रविवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य तापमान 10.5 डिग्री के करीब है। वहीं, रविवार को हवा की औसत गति तीन से छह किमी प्रति घंटा रही। हवा की गति बढ़ने के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली।

आगरा में आज के मौसम का पूर्वानुमान-

आगरा (Agra Weather update) में सुबह से ही शीत लहर चलेगी, इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। एक दिसंबर, 27.0, 09.0 दो दिसंबर 26.0, 09.0 अधिकतम व न्यूनतम तापमान (minimum temperature) डिग्री सेल्सियस में हैं।

कैसा रहेगा बरेली का मौसम-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

बरेली जिले में रात के तापमान (temperature Update) लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को सुबह तेज ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हुई, जो दोपहर में धूप निकलने के बावजूद बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। इस दौरान सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने के आसार हैं।

 

First published on: December 01, 2025 11:57 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading