खेती बाड़ी

UP Weather : यूपी में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो अगले 48 घंटे में तापमान में तेज गिरावट ला सकता है। इस दौरान विशेषज्ञों का कहना है कि इसके असर से पूरे राज्य में ठंड बढ़ेगी और शीतलहर (cold wave alert) की संभावना बढ़ जाएगी।

HBN News TV – (UP Weather)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान कुछ समय के लिए बढ़ेगा, लेकिन फिर तेज गिरावट आएगी।

 

आईएमडी ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western disturbance active) होगा और पूरे राज्य को प्रभावित करेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में तापमान में लगभग दो डिग्री तक की कमी संभव है।

यूपी में तेज बर्फीली हवाओं (Strong icy winds in UP) के चलते शाम होते ही ठिठुरन भरी सर्दी महसूस होने लगी। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल औसत हवा की गति धीमी और दिशा बदलती रहने के कारण पूरे यूपी और बिहार में शीतलहर का असर कम है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य छह राज्यों में लंबे समय से शीतलहर (cold wave alert) जारी है। कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति सीजन की सबसे तेज़ 5.8 किमी प्रति घंटा रही।

 

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इस दौरान हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। हवा की यह तेज रफ्तार पूरे उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार (Bihar) में भी रही। अभी तक चल रही तेज रफ्तार हवा यूपी के कुछ हिस्सों तक सीमित थी। बिहार तक नहीं जा रही थी। अभी भी हवा की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।

 

41 घंटे तक आधा दर्जन ट्रेनें हुईं लेट –

 

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार (Train speed reduced due to fog) पर असर दिखाई देने लगा है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। सबसे अधिक प्रभाव स्पेशल ट्रेनों पर पड़ा है। लगभग आधा दर्जन ट्रेनें 41 घंटे तक लेट होकर स्टेशन पर पहुंचीं। परेशान यात्रियों ने कई टिकट रद्द (ticket canceled) कर दिए; बुधवार को 640 यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त की। ट्रेन नंबर 06529, एसएमवीटी बेंगलुरु-गोमतीनगर स्पेशल, 41 घंटे लेट सेंट्रल स्टेशन (central station) पहुंची, जिससे यात्रियों के परिजन भी परेशान रहे।

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

दोपहर की पछुआ हवा ने शाम को बढ़ाई ठंड-

 

वाराणसी में बुधवार दोपहर बाद करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने शाम तक ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार (IMD Weather Forecast), आगामी दिनों में तेज पछुआ हवा चलने से ठंड और बढ़ने की संभावना है। सुबह ठंड का असर कम था, और दोपहर में ऐसा लगा कि वातावरण से ठंड गायब हो गई।

लेकिन दोपहर दो बजे के बाद चली तेज पछुआ हवा (strong westerly wind) ने धीरे-धीरे मौसम बदल दिया और शाम को लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 24.8 और रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

 

 आएगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

आईएमडी के मुताबिक अगला पश्चिमी विक्षोभ 13 और 14 दिसंबर को आने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Regional Meteorological Centre) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके असर से यहां तीन चार दिनों तक पुरवा हवा (east wind) चलेंगी।

First published on: December 11, 2025 01:57 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading