UP Weather : यूपी में अब छाएगा घना कोहरा, IMD ने किया 32 जिलों में अलर्ट जारी
UP Ka Mausam : यूपी में अब ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और शीतलहरों के साथ ही कई हिस्सों में घने कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम (UP Weather Forecast) कैसा रहने वाला है।
HBN News TV- (UP Weather Updates) यूपी में अब ठंड के साथ ही कई हिस्सों में घना कोहरे के चलते विजिबलिटी भी बेहद कम हो गई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Ka Mausam ) में अब ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा और इस दौरान 32 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
आगामी दो दिनों कैसा रहेगा मौसम
बीते दिनों की बात करें तो बीते 24 घंटे में कानपुर (kanpur ka mausam) सबसे ठंडा मौसम रहा है। कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में इजाफा देखने को मिल सकता है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि आज 13 दिसंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यूपी के 32 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी किया गया है। बाकी इलाको में कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी में भी गिरावट होगी।
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
यूपी (UP Weather Alert) के जिन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन जिलों में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, अंबेडकर नगर, बरेली और पीलीभीत का नाम शामिल है और जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन जिलों में अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, बाराबंकी और बदायूं का नाम शामिल है।
अगले 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक प्रदेश (UP Ka Mausam) में अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसके प्रभाव से यूपी में अगले 3 दिनों तक कई इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, कल 14 दिसंबर को पूर्वी यूपी में अत्यंत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसेक साथ ही 15 दिसंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौराना मौसम (Fog Alert In UP) शुष्क बने रहने के आसार है। प्रदेश में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
First published on: December 13, 2025 03:11 PM