खेती बाड़ी

UP Weather :  चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय, इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

UP weather : उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने लगा है। पूर्वी दिशा से चल रही पुरवइया हवाओं (Purvaiya winds) ने पश्चिमी ठंडी हवाओं की राह रोक दी है, जिससे फिलहाल तापमान में तेज गिरावट नहीं दिख रही। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस तारीख से राज्य भर में सर्दी बढ़ेगी और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-

HBN News TV – (UP Weather Updates) पांच दिनों से लगातार चल रही पुरवइया ने पश्चिमी हवाओं का रास्ता रोक (western winds blocked) दिया है, जिसके कारण पूर्वी यूपी और बिहार तक ठंडी हवाएं पहुंच नहीं पा रही। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा अब भी शीतलहर से प्रभावित है।

मौसम विभाग (IMD weather forecast) के मुताबिक, सर्दी का नया दौर 26 नवंबर से शुरू होगा। कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। 8 दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री था। वहीं, बलिया में रात का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

 

सबसे ठंडा रहा मुरादाबाद का दिन –

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

बुलंदशहर में प्रदेश की सबसे सर्द रात (Bulandshahr coldest) दर्ज की गई, जहां तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मुरादाबाद दिन के तापमान में सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती परिसंचरण से 24 नवंबर तक अवदाब की स्थिति रहेगी। इसका उत्तर प्रदेश व आसपास के राज्यों पर बड़ा असर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे वातावरण (winter forecast UP) में नमी बनी रहेगी।

 

 

सुबह-शाम होगा सर्दी का अहसास-

 

सीएसए के मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार फिलहाल पूर्वी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। शनिवार को अधिकतम नमी 95 फीसदी जबकि न्यूनतम नमी 48 फीसदी दर्ज की गई।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

 सिर्फ आगाज पर फंसने लगी ट्रेनें –

 

 

रेलवे ट्रैक (railway track) पर कोहरे की शुरुआत ही हुई है, लेकिन ट्रेनों की रफ्तार पहले से ही धीमी पड़ने लगी है। कानपुर होकर दिल्ली-हावड़ा और मुंबई रूट (Mumbai Route) पर चलने वाली स्पेशल सहित कुल 17 ट्रेनें 15 घंटे या इससे भी ज्यादा देर से पहुंचीं। इस देरी के कारण पूछताछ काउंटर से लेकर डिप्टी एसएस कमर्शियल कक्ष तक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

763 यात्रियों ने लेटलतीफी के चलते टिकट लौटाए तो 176 को दूसरी ट्रेनों से भेजा गया। शनिवार को 04098 नई दिल्ली -हसनपुर रोड स्पेशल 15 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे, 05733 अमृतसर-किशनगंज स्पेशल आठ, 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 11 घंटे, 04453 मानसी-नई दिल्ली स्पेशल छह, 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल 11 घंटे, 04097 हसनपुर रोड-नई दिल्ली स्पेशल आठ घंटे देरी से आई। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन (kanpur central station) के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दोपहर दो बजे लगी रही।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

 

First published on: November 24, 2025 01:58 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading