UP Weather : यूपी में चलेगी सर्द हवाएं, IMD ने दी जानकारी
UP Weather : यूपी में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। अब यहां पर आने वाले दिनों में कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। आज यहां पर तापमान (UP Weather Forecast) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HBN News TV – (UP Weather Update)। उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। अब यहां पर जल्द ही बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। बर्फीली हवाओं (Aaj ka mausam) के चलने की वजह से कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो जाएगी। ठंड की वजह से लोगों को स्वेटर और शॉल का सहारा लेना पड़ रहा है। बर में जानिये यूपी के मौसम की जानकारी।
यूपी में ठंड बढ़ने के आसार-
उत्तर प्रदेश में अब ठंड बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। यहां पर बर्फीली हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया है। यहां पर न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट (UP Ka Mausam) दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट आने के बाद यूपी का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। दोपहर की धूप भी अब गुनगुनी महसूस होने लग गई है। इन सब के बीच आईएमडी की ओर से जानकारी दी गई है कि दिसंबर (UP Weather) की शुरुआत के साथ यूपी में तापमान और लुढ़क सकता है।
आज ऐसा रहेगा मौसम-
लखनऊ के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर 26 नवंबर को पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वी यूपी में भी मौसम साफ बना रहेगा। ऐसे में दिन की शुरुआत के साथ हल्के से मध्यम कोहरा (Today UP Weather) कुछ जिलों में नजर आ रहा है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ साथ मौसम पूरी तरह से सामान्य रहने वाला है।
इन जिलों में होगी कोहरे की शुरुआत-
मौसम विभाग द्वारा जारी किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को कानपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, आगरा, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, (Muzaffarnagar Update) सहारनपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, गोरखपुर (Gorakhpur Ka Mausam) और गाजीपुर में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होने वाली है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
लखनऊ के तापमान में आई गिरावट-
लखनऊ के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी इसमें थोड़ी कमी आने वाली है। आज सुबह के समय लखनऊ (Lucknow Weather) में कोहरा भी नजर आने की संभावना है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। नोएडा के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे (Lucknow Weather Update) से ही होने वाली है। हालांकि दिन में मौसम सामान्य होने और धूप खिली रहने वाली है। माना जा रहा है कि आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब होने वाला है।
यूपी की हवाओं का बदला रूख-
यूपी में हवाओं के बदले रूख की वजह से ठंड में इजाफा देखा जाएगा। हालांकि अगले 7 दिनों में यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान (UP Weather News) में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया जाने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने वाली है। आने वाले दिनों में यूपी में ठंड और बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने वाली है।
First published on: November 26, 2025 04:16 PM