UP Mausam : यूपी में 72 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 7 जिलों में रहेगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Mausam Update : इन दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रदेश में एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं, इसका असर प्रदेश के तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
HBN News TV – (UP Mausam)। इन दिनों उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के चलते न्यूनतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
वहीं, अब एक बार फिर से प्रदेश में हवा की दिशाओं में हो रहे बदलाव के चलते प्रदेश में ठंड काफी ज्यादा बढ़ने वाली है। ऐसे में अब एक बार फिर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (Mausam Update) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है। उसके मुताबिक आने वाले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।
एक ओर जहां बीते दिनों उत्तर प्रदेश में तापमान (UP Tempreatre) में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में दोबारा कटौती देखने को मिल सकती है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है की तराई वाले क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।
अगर हम बात करें बीते 24 घंटे में प्रदेश के मौसम की तो इस दौरान उत्तर प्रदेश में अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही देखने को मिला है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्के से मध्य कोहरा देखने को मिला है। इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिला है। कुशीनगर में इस दौरान दृश्यता बिलकुल जीरो रही है।
यहां के लिए विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) की ओर से कल उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में घना कोहरा होने की संभावना जताई गई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि कल यानी 11 दिसंबर को सुबह-शाम के समय गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, बहराइच, गोरखपुर व देवरिया जिले के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार बीते दिन यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों की हवा बेहद प्रदूषित रही है। इस दौरान गाजियाबाद की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही है। बीते दिन गाजियाबाद का एक्यूआई 286 दर्ज किया गया है।
वहीं, मुजफ्फरनगर और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी खतरनाक लेवल पर दर्ज किया गया है। इस दौरान आगरा का एक्यूआई 137, फिरोजाबाद का एक्यूआई 129, बागपत का एक्यूआई 219, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 252, मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 275 और नोएडा का एक्यूआई 285 दर्ज किया गया है।
जानें राजधानी में कैसा रहा मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Mausam) में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहा है। वहीं, बीते दिन तेज धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आज बुधवार 10 दिसंबर को लखनऊ में सुबह-शाम हल्का कोहरा छा सकता है। इसी के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी। विभाग के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
बरेली रहा सबसे ठंडा जिला
अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दिन मंगलवार को बरेली सबसे ठंडा जिला रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कानपुर देहात का रहा है। कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आगामी दिनों के मौसम (Mausam Update) को लेकर मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल सिंह का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छा सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों में भी इस दौरान घना कोहरा पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
First published on: December 11, 2025 02:09 PM