UP Ka Mausam : एक बार फिर बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत
UP Weather Update : यूपी के मौसम में आए दिन बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश (UP Weather) होने वाली है। इसके साथ ही साथ ठंड का भी प्रकोप बढ़ने वाला है। खबर में जानिये यूपी के मौसम की पूरी जानकारी।
HBN News TV-(UP Ka Mausam) यूपी के मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। यहां पर अब झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी (UP Weather Forecast) बढ़ेगी और उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
ऊंचे बादलों का बढ़ा प्रभाव-
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से ऊंचे बादलों का प्रभाव कानपुर (Kanpur weather) तक होता नजर आ रहा है। इसकी वजह से दिन के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि रात का तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (UP Weather) को भी मौसम मिला-जुला रहने वाला है।
एक्सपर्ट ने दी जानकारी-
मौसम विभाग के एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर सिर्फ केवल ऊंचाई पर बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। आसमान साफ (UP Weather Today) रहने की वजह से दिन में तेज धूप दिख रही है। हालांकि सर्द हवा के आने से दिन के अधिकतम तापमान में 24 घंटे के दौरान कमी दर्ज की गई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री तक दर्ज किया गया था जोकि रविवार (UP Weather Update) को घटकर 26.9 डिग्री पर जा पहुंचा है। रविवार को न्यूनतम तापमान भी एक दिन पहले के 7.7 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री पर जा पहुंचा है।
बरेली में चलेंगी सर्द हवाएं-
बरेली के मौसम की बात करें तो यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। रविवार को सुबह तेज सर्द हवाएं (UP Ka Mausam) चलने की वजह से लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। ये दोपहर में धूप निकलने के बाद भी प्रभावी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के शुरुआती चरण में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। इस अवधि के दौरान सुबह कोहरा (UP Weather) या धुंध छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
मेरठ का ऐसा रहेगा मौसम-
मेरठ शहर में मंगलवार से ही मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय (Merut ka mausam) हल्का कोहरा या धुंध छाई रहने वाली है। जोकि धूप निकलने पर छंट जाएगी। वैसे जनपद में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान (Merut weather Update) 24.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
First published on: December 01, 2025 04:25 PM