UP Cold Wave : यूपी में देवरिया समेत कई जिलों में बढ़ेगा शीतलहर का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Cold Wave : यूपी में भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है और अब आने वाले दिनों में प्रदेश में शीतलहर-ठंड बढ़ने के आसार जताए गए हैं, जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में यूपी (UP Cold Wave) के दोनों हिस्सों में ठंड में इजाफा होने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में।
HBN News TV (UP Cold Wave) यूपी में लगातार तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। अब प्रदेश में सुबह-शाम भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Cold Wave Alert) में आगामी दिनों में भीषण ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। यानी की अब प्रदेश में जबरदस्त ठंड देखने को मिलने वाली है। आइए खबर में जानते हैं यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में यूपी का न्यूनतम तापमान लुढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। ऐसे लगातार गिरते तापमान से यूपी के कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही कोहरे (Fog In UP) का प्रभाव भी बढ़ सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में इसका कहर और बढ़ने सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 दिसंबर को पूर्वी यूपी (UP Ka Mausam) में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कुछ जिलों में शीतलहर चलने के आसार है।
इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज
अगर अन्य जिलों की बात करें तो वाराणसी (Varanasi Weather Forecast), गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में आज 6 दिसंबर को सुबह-शाम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुल गया है। अब पूरे दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। उसके बाद 8 दिसंबर से मौसम के तेवर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
आगामी दो दिनों कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) बीते दिनों एक्टिव होने के चलते आगामी दो दिन के दौरान हवा की गति धीमी रह सकती है, लेकिन इस दौरान सर्दी का असर बना रहने वाला है और दिन में धूप निकलने के साथ ही रात में सर्दी भरपूर रहने वाली है।
बात करें तापमान की तो यूपी के वाराणसी (Varanasi of UP) में आज 6 दिसंबर को 24.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार है। वहीं, कल 7 दिसंबर को 24.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि वाराणसी का पारा 12.1 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रह सकता है।
First published on: December 06, 2025 02:00 PM