UP Cold Wave : यूपी के इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Cold Wave : यूपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। अब प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड के साथ ही कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Cold Wave ) में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर देखने को मिलने वाला है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में।
HBN News TV (UP Cold Wave) यूपी में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। प्रदेश में आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड को लेकर आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में आगामी दिनों में घना कोहरा देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में मौसम (UP Weather Update) कैसा बना रहने वाला है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Winter Forecast) के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में 100 से 50 मीटर की विजिबलिटी कम हो सकती है। इसके साथ ही अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार है।
मौसम विभाग का कहना है कि 10 दिसंबर को पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह-शाम कोहरा छाया रह सकता है।
किन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
आईएमडी के मुताबिक कल 11 और 12 दिसंबर को यूपी (UP Weather Forecast) में मौसम साफ बना रह सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी के तराई बेल्ट में घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि, 13, 14 और 15 दिसंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
आज यूपी (UP Ka Mausam) के कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। उन जिलों में गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, अलीगढ़, कानपुर, इटावा, कन्नौज, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, वाराणसी,कौशाम्बी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, रामपुर, ललितपुर, अमेठी, रायबरेली, कांसगज,बरेली, झांसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर और सीतापुर का नाम शामिल है।
लखनऊ के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि आगामी 24 घंटे में लखनऊ में न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। यहां आज 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 26 सेल्सियस रह सकता है। वहीं, कल 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 13 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (New weak western disturbance) एक्टिव होने के चलते इसका असर प्रदेश में दिखने वाला है। आईएमडी के मुताबिक अगले हफ्ते से प्रदेश के कई जिलों में कंपकंपाने वाली ठंड देखने को मिलेगी।
First published on: December 10, 2025 02:06 PM