खेती बाड़ी

Kal ka Mausam : मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने जारी की 15 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

Kal ka Mausam : देश भर में तेजी से मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में पारा गिर रहा है और ठंड ने अपना थम दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने हाल ही में कई शहरों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने आने वाले मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं।

HBN News TV – (Kal ka Mausam)। मौसम का मिजाज बदल रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान तेजी से डाउन आ रहा है जिसकी वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई शहरों में सर्द हवाएं चल रही है। मौसम विभाग (weather update) ने हाल ही में 15 शहरों में भीषण शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मध्य,पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 10 से 12 दिसंबर तक सर्द हवाएं है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में भी 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा (Odisha Mausam) में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

15 शहरों में घना कोहरा और सर्द हवाओं का अलर्ट –

मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-भारत के 15 शहरों कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अमृतसर, फरीदकोट, रूप नगर, नैनीताल, मसूरी, मनाली, शिमला, कुफरी, केलोंग और लाहौल स्पीति में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में 10 दिसंबर को हल्का कोहरा रहने की संभावना है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह 11 दिसम्बर को घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कल से सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। तेज हवाएँ धीमी पड़ते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता 150 मीटर से भी कम रह गई। इसके अलावा 10 दिसंबर से कानपुर, लखनऊ, आगरा और प्रयागराज में सुबह के समय घने कोहरे देखने को मिल सकता है। सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधान रहना होगा।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

 

बिहार को लेकर मौसम विभाग (Bihar Ka Mausam) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है क अगले 48 घंटों में शीत लहर का असर बढ़ने वाला है। लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान और नीचे खिसक सकता है। कई जिलों में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

पंजाब-हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब और हरियाणा (Haryana Mausam) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मंगलवार को दोनों पड़ोसी राज्यों में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (Rajasthan Mausam) के सीकर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर समेत पांच जिलों में शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में पहले से ही ठंड महसूस की जा रही थी। इसी बीच, अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और भी ज्या ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों में फतेहपुर में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पूर्वी राजस्थान के सबसे ठंडे इलाकों में से एक बन गया, जबकि पश्चिम में नागौर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

First published on: December 10, 2025 07:48 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading