Kal Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर के 13 शहरों में कोहरे का अलर्ट, सताएगी ठंड
Kal Ka Mausam : देश में ठंड का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आने वाले समय में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगा बताया गया है कि आगामी समय में देश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। चलिए जानते हैं कि आगामी दिनों में देश में मौसम कैसा रहने वाला है।
HBN News TV (Kal Ka Mausam Update) मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार कल दिल्ली, शिमला, मनाली और देहरादून में बादल छा सकते हैं। ऐसे में विभाग की ओर से यहां के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ आईएमडी ने उत्तर भारत और पूर्वी भारत के लगभग 13 शहरों में घना कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी आने वाले सप्ताह में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
आईएमडी के लेटेस्ट वेदर (IMD Latest Weather) अपडेट के अनुसार परसों शनिवार यानी 13 दिसंबर को कई क्षेत्र में काले बादल छा सकते हैं । इसके अलावा देश के 13 शहरों में घना कोहरा पढ़ने की भी विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
भारत मौसम विभाग (IMD Weather) के वेदर अपडेट के अनुसार शनिवार 13 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छा सकते हैं। वहीं, इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला शहर में भी बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही इस दौरान देहरादून में भी बादल छाए रह सकते हैं।
जानें कहां पड़ेगा घना कोहरा
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आगामी दिनों में पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बहराइच, उन्नाव, व बरेली जैसे शहरों में काफी ज्यादा कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा नैनीताल, चमोली और हिमाचल प्रदेश के भी एक दो शहरों में घना कोहरा छाने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
जानें राजधानी दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के पूर्वानुमान के अनुसार कल परसों राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा छा सकता है। सुबह व शाम को राजधानी दिल्ली में ठंडी हवा चलने के आसार विभाग की ओर से जताए गए हैं। इसके अलावा शनिवार को दिल्ली में बादल भी छा सकते हैं।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
इन दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। आईएमडी (IMD Weather) के अनुसार कल 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल कुशीनगर, बरेली, अयोध्या, अमेठी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं-कहीं बादल देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, चांदपुर में इस दौरान घना कोहरा छा सकता है।
जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वेदर अपडेट (weather Update) के अनुसार कल 12 दिसंबर को उत्तराखंड में मौसम बदल सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में तापमान में काफी तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा चमोली जनपद के नीति घाटी क्षेत्र में तापमान – 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश में बारिश की कमी के चलते इन दिनों लगातार पाल गिर रहा है, जिसकी वजह से तापमान में काफी कटौती देखने को मिल रही है।
जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD Weather) के वेदर अपडेट के अनुसार झारखंड में उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है। इस दौरान रांची में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कल सुबह व शाम घना कोहरा पड़ सकता है।
First published on: December 11, 2025 10:20 PM