Kal Ka Mausam : मौसम का डबल अटैक, इन राज्यों में तूफान के साथ होगी बारिश, सर्द हवाएं चलने का भी अलर्ट
Kal Ka Mausam : देश का मौसम तेजी से बदल रहा है। अब गर्मियों का सीजन खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट आ रही है और सुबह शाम धुंध भी नजर आने लगी है। ठंड ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD Weather) ने कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं कैसा रहेगा मौसम -
HBN News TV – (Kal Ka Mausam)। मौसम अब करवट बदल रहा है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही कई राज्यों में मानसून के जाने के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। देश के उत्तरी भाग में सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं दक्षिणी भाग में आंधी-तूफान और जोरदार बारिश (Rain Alert) लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है।
मौसम विभाग (Weather Update) ने कल यानी 18 नवंबर के लिए भी तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश और केरल में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। रात भर लगातार बारिश (IMD Rain Alert) के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ के हालत बन गए है, जिसके चलते जिला कलेक्टरों ने 17 नवंबर को सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में छूट्टी का ऐलान किया है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम –
देश की राजधानी (Delhi Weather) में बीते कई दिनों से आसमान में चारों तरफ धुंआ छाया हुआ है। प्रदुषण तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। कल दिल्ली वालों को प्रदुषण से राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi Mausam) के सभी इलाकों में कल यानी 18 नवंबर से शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने का कहना है कि सर्द हवाओं का कहर देखने को मिलेगा। सुबह और शाम के समय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
यूपी में बदला मौसम –
18 नवंबर से उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में शीत लहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ, प्रयागराज में सुबह के समय तेज हवा चलने की संभावना जताई है। 17 नवंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 26 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
मुंबई 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
कोलकाता 29 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई 28 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 28 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
पटना 27 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
रांची 23 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 26 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 24 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
बिहार में तेजी से गिरेगा पारा –
मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल यानी 18 नवंबर से बिहार (Bihar Mausam Update) में तेजी से तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय सर्द हवाएं चले का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, सिवान, गया, मधुबनी, पूर्णिया समेत सीमांचल के कई जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना जताई है।
इन राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड (Uttarakhand Ka Mausam) और हिमाचल में ठंडी हवा के साथ भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं, 18 नवंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में खराब मौसम के चलते मौसम विभाग (Mausam Alert) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
First published on: November 17, 2025 08:19 PM