Tomorrow’s weather 28 august 2025 : अगले 24 से 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Tomorrow's weather 28 august 2025 : बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून फिर से एक्टिव हो गया है और देश के विभिन्न राज्यों में अति भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। चलिए जानते हैं किन राज्यों में होगी अत्यधिक बारिश -
HBN News Tv – (weather 28 august 2025)। देशभर में पिछले कई दिनों मानसून फिर से एक्टिव हो गया है और जोरदार बारिश हो रही है। मानसूनी बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। देश भर के अलग-अलग राज्यों में पिछले कई दिनों से अत्यधिक बारिश हो रही है। कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 27 अगस्त यानी आज कई हिस्सों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। जम्मू कश्मीर से लेकर छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक और केरल (Kerala Mausam) तक भयंकर बारिश का कहर देखने को मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में तो अति भारी से भारी बारिश होने की घोषणा की गई है और खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
बारिश ने बरपाया कहर –
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam) के उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 63 Mm बारिश दर्ज की गई है, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके अलावा जम्मू क्षेत्र छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई इलाकों में भयंकर बारिश दर्ज की गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़र हा है।
इन राज्यों में होगी अति भारी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के ताजा अपडेट के अनुसार, लक्ष्यद्वीप, गोवा और उड़ीसा में अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, अप हिमालय पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, असम, मिजोरम, मध्य महाराष्ट्र और मिजोरम में अलग-अलग हिस्सों में 7 से 11Mm बारिश हुई है। मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि इन राज्यों में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
उत्तर-पश्चिम भारत के इन राज्यों में होगी अति भारी बारिश –
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो यहां उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में अगले 7 दिनों तक मेंघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ अति भारी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर और पंजाब में 27 अगस्त यानी आज जोरदार बारिश होने के आसार हैं।
इसके बाद 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश (Rain Alert) होगी। पश्चिमी राजस्थान के मौसम की बात करें तो 29 से 31 अगस्त के बीच जोरदार बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 1 और 2 सितंबर को मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
वही, मौसम विभाग ने उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam Update) में 28 से 29 अगस्त और 1 से 2 सितंबर के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पूर्वी और मध्य भारत में 1 सितंबर तक होगी बारिश –
पूर्वी और मध्य भारत में भी पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 से 28 अगस्त के बीच कई जगहों पर अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार (Bihar Ka Mausam) में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक और झारखंड में 29 से 30 अगस्त के बीच मूसलाधार बारिश होगी। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में 27 और 28 अगस्त को गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
पश्चिम भारत में सात दिनों तक बारिश का अलर्ट –
पश्चिमी भारत में भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मराठावाडा में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर तेज मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। कोंकण क्षेत्र के साथ ही मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 28 अगस्त तक बहुत तेज बारिश होगी।
दक्षिण भारत में होगी अति भारी बारिश –
दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी (IMD Weather) ने दक्षिणी भारत में तटीय कर्नाटक और तेलंगाना पर अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 अगस्त को दोनों ही राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल (Kerala Mausam) और आंध्र प्रदेश में आंतरिक कर्नाटक में 27 से 29 अगस्त के बीच कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी।
पूर्वोत्तर भारत में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट –
पूर्वोत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 28 से 30 अगस्त तक अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक लगातार जोरदार बारिश होने की संभावना है।
First published on: August 27, 2025 08:07 PM