खेती बाड़ी

Aaj Ka Mausam : दिल्ली, यूपी और बिहार में कुछ ही घंटों में बदलेगा मौसम, IMD का नया अपडेट

Aaj Ka Mausam : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में ठंड का सिलसिला बढ़ने वाला है। इसके साथ साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने वाली है।

HBN News TV – (Aaj Ka Mausam)। दिल्ली एनसीआर समेत देशभर के राज्यों में अब सर्द हवाएं चलने वाली है। यहां पर अब ठंड की सिलसिला पूरी तरह से बढ़ जाएगा। ठंड बढ़ने के साथ साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसकी वजह से लोगों को कंबल और शॉल का सहारा लेना पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

दिल्ली एनसीआर का ऐसा रहेगा मौसम-

 

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में पिछले 24 घंटे से हवाओं की स्पीड में तेजी दर्ज की जा रही है। यहां पर हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इसके साथ साथ दिन में धूप निकलने के बावजूद भी ठंड का अहसास लोगों को हो ही रहा है। दिल्ली एनसीआर के सभी क्षेत्रों में आज न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो ये 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड-

 

उत्तर प्रदेश (UP Weather) में कड़ाके की ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है। यहां पर बर्फीली हवाओं के मैदानों तक पहुंचने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में पारा तेजी से गिरने लगा है। अगले 24 घंटे में मौसम में और बदलाव दर्ज किया जा सकता है। वहीं बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहने वाला है।

उत्तराखंड के मौसम का हाल-

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

उत्तराखंड के मौसम (Uttarakhand Weather) को देखे तो यहां पर सूखी ठंड का प्रभाव बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दिन में धूप खिलने के कारन ठंड का एहसास थोड़ा कम होता नजर आ रहा है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं रात के समय में ठंड बढ़ रही है। आने वाले दिनों में देहरादून में दिन के समय का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

 

बिहार में कंपकंपाने वाली ठंडक की हुई शुरुआत-

 

बिहार में कंपकंपाने वाली ठंडक (Bihar winter 2025) की शुरुआत हो गई है। उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से राज्यों के कई हिस्सों में तापमान गिरने लग गया है। मौसम विभाग पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में न सिर्फ न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, बल्कि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने वाला है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने अगले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट की उम्मीद लगाई है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

First published on: November 27, 2025 04:04 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading