Rajasthan के मौसम का बदला हाल, अब छाएगा घना कोहरा
Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर अब झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान (Rajasthan Weather Update) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। इसके साथ साथ ठंड बढ़ने वाली है। खबर में जानिये राजस्थान के मौसम का हाल कैसा रहेगा।
HBN News TV-(Rajasthan Weather Today) राजस्थान में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। यहां पर अब धूंध छाई रहेगी। इसके साथ साथ सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। साथ प्रदेश (Today weather forecast) में सर्द हवाएं लोगों को परेशान करने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं राजस्थान का मौसम।
राजस्थान में छाएगा घना कोहरा-
राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घना कोहरे ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। इसके साथ साथ न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक कम हुआ है। इस अवधि के दौरान प्रदेश (Rajasthan Weather) का सबसे सर्द शहर सीकर का फतेहपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने की वजह से बादल हट गए है। इसके साथ ही घना कोहरा (Rajasthan Weather Today) भी पड़ने लग गया है। आज सुबह भी कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा।
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के मौसम का हाल-
मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आज मौसम (Aaj Ka Mausam) साफ रहने वाला है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसमें गंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ के आसपास इसका प्रभाव अधिक रहने वाला है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ ही रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। तापमान (Today weather News) के बारे में बात करें तो अगले 1 से 2 दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने वाला है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
आज इतना रहेगा राजस्थान का तापमान-
इसके साथ साथ सोमवार को राजस्थान में फतेहपुर के बाद नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद लूणकरणसर में 6 डिग्री, दौसा 6.5 डिग्री, (Rajasthan Weather) बारां में 7.8 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री और चूरू में 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इस अवधि के दौरान राज्य में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इसके साथ साथ जोधपुर में 29.8 डिग्री, नागौर में 28.8 डिग्री, (Rajasthan Weather Forecast) जालौर में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है।
First published on: December 16, 2025 08:54 PM