UP में बदला मौसम, IMD ने दी जानकारी
UP Weather : यूपी में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया अब यहां पर झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान (UP Weather Update) में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। इसकी वजह से ठंड बढ़ने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HBN News TV-(UP Weather Forecast) उत्तर प्रदेश के मौसम में फिलहाल किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। यहां पर शाम होते होते लोगों को ठंड का अहसास होने लग गया है। सुबह और शाम कोहरा (UP Ka Mausam) लोगों को परेशान करने वाला है। हालांकि दिन में धूम खिलने की वजह से ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। खबर में जानिये आ यूपी के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
यूपी में ठंड ने किया लोगों को परेशान-
उत्तर प्रदेश में ठंड लोगों को परेशान कर रही है। यहां पर सूरज ढलने के बाद ठंड और कोहरा (UP Weather) का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका प्रभाव सुबह धूप निकलने तक रह रहा है। उसके बाद तेज धूप निकलने से मौसम राहतभरा होने वाला है। इस दौरान खासतौर पर महिलाएं और बुजुर्ग-बच्चे गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। उधर न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात के समय में भी ठंड (UP Weather Update) में कमी दर्ज की जा रही है। इसके साथ साथ आने वाले दिनों में कोहरा का प्रभाव भी कम होने वाला है। फिलहाल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने वाला है।
आज ऐसा रहेगा मौसम-
इसके साथ साथ 15 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। इस अवधि के दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, (UP Weather Forecast) चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा ही है। इसके साथ साथ जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में घना कोहरा छाने की संभावना लगाई जा रही है।
इन जिलों में छाएगा घना कोहरा-
इसके अलावा रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया (UP Weather News) और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ साथ 16 और 17 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 18, 19 और 20 दिसंबर (UP Weather) को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि इस अवधि में कही भी घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी नहीं किया जा रहा है।
तापमान में दर्ज किया बदलाव-
इसके साथ साथ प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। मेरठ (Merut ka mausam) में सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। कानपुर शहर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी में 7.5 डिग्री सेल्सियस, बरेली और मुजफ्फरनगर में 8 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 8.5 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 8.8 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
जबकि लखनऊ में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम (Lucknow weather Today) और 25.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मुरादाबाद में 20.8 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 22.6 डिग्री सेल्सियस, चुर्क में 22.6 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 22.8 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ और बुलंदशहर में 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
First published on: December 15, 2025 05:07 PM