UP में बढ़ा ठंड का प्रभाव, IMD ने दी जानकारी
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। अब यहां पर आने वाले कुछ ही दिनों में झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश (UP Weather) होने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास होगा।
HBN News TV-(UP Ka Mausam) यूपी में अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां पर जल्द ही कंपकंपाने वाली ठंड शुरू होगी। अभी के मौसम की बात करें तो फिलहाल यूपी (UP Weather Today) में सुबह और शाम ठंड लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन दिन में खिल रही धूप लोगों को राहत दे रही है। खबर में जानिये यूपी के मौसम की पूरी जानकारी।
यूपी का बदला मौसम-
यूपी में मौसम अचानक से बदल गया है। यहां पर पिछले कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ साथ मंगलवार से उत्तर प्रदेश (UP weather) में उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू होने वाली है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। वहीं धूप में तपिश का अहसास हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर (UP weather Forecast) से मंगलवार को राहत मिलने वाली है। हालांकि हवाओं के बदलने से प्रदेश में कोहरे का प्रभाव दिखना शुरू होगा।
तापमान में होगी हल्की बढ़ौतरी-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इस बीच सुबह-शाम और रात में ठंडक (UP Weather Today) का अहसास होने वाला है। वहीं दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी। उत्तर प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ हवाएं मंगलवार से थम गई। इसके साथ ही कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से फिलहाल (aaj ka mausam) में राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं अगले तीन-चार दिनों तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़ौतरी देखी जा सकती है।
मौसम ने बदला रुख-
राजधानी में मौसम ने अचानक करवट लिया है। कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद यहां उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके असर से मंगलवार को दिन में धूप में तपिश (UP weather) महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब शाम से लेकर सुबह तक हल्का कोहरे का असर दिख सकता है।
शीतलन का प्रभाव हुआ कम-
मौसम विभाव के मुताबिक पछुआ थमने से हवा का शीतलन प्रभाव कम होने वाला है। अगले तीन-चार दिन तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। ऐसी परिस्थिति में कोहरे (UP weather) भी अपना प्रभाव दिखाने वाला है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बिना किसी बदलाव के 29.7 डिग्री सेल्सियस और पिछली रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
First published on: November 19, 2025 06:06 PM