खेती बाड़ी

UP में लुढ़का पारा, अब होगी कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत

UP Weather : यूपी के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी और यहां पर कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। खबर में जानिये यूपी के मौसम की जानकारी।

HBN News Tv – (UP Weather)। नवंबर माह अपने अंत पर आ गया है। महीने के अंत के साथ साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर अब जल्द ही कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। यूपी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम (UP Mausam Update) की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

यूपी के मौसम का ऐसा रहेगा हाल-

 

यूपी (Up Weather Update) में आज पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है। इस अवधि के दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इस हिसाब से 28, 29 और 30 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। यहां पर सुबह के समय कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम (Mausam Update) साफ रह सकता है। हालांकि कोहरा छाया रहने वाला है। 2 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहने वाला है।

प्रदेश के तापमान में आई तेजी से गिरावट-

 

प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। यूपी के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान (UP Tempreature) 10℃ से नीचे आ गिरेगा। कानपुर शहर में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया जाने वाला है। यहां न्यूनतम तापमान 7.2℃ तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि बाराबंकी में 7.5℃, अलीगढ़ में 7.6℃, मुजफ्फरनगर में 7.9℃, मेरठ में 8.1℃ और बुलंदशहर में 8.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में 10℃ न्यूनतम और 26.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

मौसम विभाग (Mausam update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंड की रफ्तार 27 नवंबर के बाद धीरे-धीरे कम होने वाली है। फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, हालांकि पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी शुष्क हवाएं तापमान में गिरावट का मुख्य वजह बनकर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में इनमें बदलाव दर्ज किया जा सकता है।

तापमान में थमेगा गिरावट का रुख-

 

आज यानी 27 नवंबर को तापमान में गिरावट का रुख थमने वाला है। अगले लगभग 3 दिनों में न्यूनतम तापमान (Tempreature) में करीब 2 डिग्री सेलसियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद हैं। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहने वाला है। इसके साथ साथ बुधवार को सुबह बरेली में 400 मीटर न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा दर्ज किया जा रहा है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

बना रहेगा कोहरे का प्रभाव-

 

आज आगरा (Agra Weather), अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, अमेठी और प्रयागराज में हल्का कोहरा दर्ज किया जा सकता है। कोहरा छंटने के बाद भी दिन में हल्की धुंध बनी रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में बढ़ौतरी होने की वजह से ठंड से कुछ राहत मिलने वाली है। सुबह-शाम की ठिठुरन और कोहरे का प्रभाव फिलहाल बना रहेगा।

First published on: November 27, 2025 05:48 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading