Rajasthan में गिरा पारा, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ साथ ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं घना कोहरा छाये (Rajasthan Weather Update) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HBN News TV-(Rajasthan Weather) राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर अब मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि अब जल्द ही ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। इसके साथ साथ तापमान (Rajasthan Weather Today) में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। आने वाले दिनों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने वाली है। खबर में जानिये आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा।
राजस्थान का मौसम हुआ साफ-
राजस्थान में सोमवार सुबह मौसम का प्रभाव साफ तौर (Rajasthan Ka Mausam) पर देखने को मिल रहा है। इसके साथ साथ अलवर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में घना कोहरा छाया रहने वाला है। इससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होता नजर आ रहा है। अलवर में सुबह विजिबिलिटी घटकर मात्र 20 मीटर रह गई, हालांकि श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar Weather) में यह और भी गंभीर स्थिति में 5 मीटर तक सिमट गई है। इसके साथ साथ घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही है।
कोहरे की वजह से बरते सावधानी-
कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। इसके साथ साथ जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही एक बस रास्ता भटककर सादुलशहर (श्रीगंगानगर) की सड़क पर चल रही है। हालांकि चालक (Rajasthan Weather Today) की सतर्कता से बस को समय रहते वापस मोड़ लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन को चलाएं और अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ एक्टिव-
मौसम विज्ञान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार को कमजोर होता नजर आ रहा है। इसकी वजह से बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल (IMD Rain Alert) छाए रहने वाले हैं। बादलों की मौजूदगी की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ने से रात के तापमान में मामूली बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद-
पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, सीकर, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, अजमेर और बाड़मेर के इलाकों में हल्के बादल छाए रहने वाले हैं। इसके साथ साथ रविवार को इन शहरों में धूप (Rajasthan Weather) अपेक्षाकृत कमजोर होती नजर आ रही है। इसके साथ साथ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में सुबह 10 से 11 बजे तक कोहरे का प्रभाव बना रहने वाला है।
आज इतना रहेगा तापमान-
तापमान के बारे में बात करें तो जैसलमेर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम रहा है। बाड़मेर में 29.4, जोधपुर में 30.5, बीकानेर में 29, चूरू में 28.3, श्रीगंगानगर में 24.5, उदयपुर में 28 और चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh Ka Mausam) में 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ साथ कोटा में अधिकतम तापमान 26.7, सीकर में 27, पिलानी में 27.6, जयपुर और अजमेर में 26.8 तथा अलवर में 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
First published on: December 15, 2025 11:09 PM